WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के संभावित प्रतिद्वंदी का हुआ खुलासा, सबसे बड़े बेबीफेस से फिर होगा महा-मुकाबला?

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
WWE Crown Jewel 2023 में किसके खिलाफ होगा Roman Reigns का मैच

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने के बाद कंपनी में अपना जबरदस्त दबदबा बनाया है। उन्होंने कंपनी के कई टॉप स्टार्स को मात दी है। रोमन रेंस का अगला मैच कब होगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है, लेकिन क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) को लेकर ट्राइबल चीफ के संभावित प्रतिद्वंदी को लेकर अहम खुलासा हुआ है।

SummerSlam में जे उसो को उनके सबसे भरोसेमंद पार्टनर और भाई जिमी उसो ने धोखा दिया था। इसी वजह से रेंस अपनी चैंपियनशिप को रिटेन करने में कामयाब हुए। इसके बाद SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में जे उसो ने सबसे तंग आकर रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और जिमी उसो पर हमला करके कंपनी को छोड़ने का ऐलान कर दिया था और यह सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

Wrestling Observer Newsletter पर डेव मैल्टज़र ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि जे उसो को कंपनी के टॉप फेस के रूप में देखा जा रहा है। उनकी रोमन रेंस के साथ दुश्मनी अभी खत्म नहीं हुई है। इसका मतलब यह भी है कि जे को Crown Jewel 2023 इवेंट में रेंस के खिलाफ एक और टाइटल शॉट मिल सकता है। उन्होंने कहा,

"बिल्कुल! जिस तरह से जे उसो को रोमन रेंस के खिलाफ दिखाया जा रहा है, दोनों के बीच रीमैच हो सकता है। यह साफ है कि जे को कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस के रूप में स्थापित किया जा रहा है। WrestleMania सीजन से पहले सऊदी अरब में बड़ा शो होना बाकी है।"
youtube-cover

जानिए कब होगा WWE Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट

WWE हर साल एक या दो प्रीमियम लाइव इवेंट सऊदी अरब में आयोजित करती है। इस साल मई में कंपनी ने Night of Champions 2023 PLE को सऊदी अरब में कराया था। Wrestling Inc की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब में WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट 4 नवंबर को होगा। WWE ने पिछले साल भी दो इवेंट्स को मिडिल ईस्ट में होस्ट किया था।

हालांकि, अभी तक यह इवेंट सऊदी में कहां होगा, इसका ऐलान कंपनी ने नहीं किया है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर भी इस इवेंट में वापसी कर सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि Roman Reigns का मुकाबला जे उसो के खिलाफ ही होता या कंपनी उनके लिए कोई और प्रतिद्वंदी ढूंढती है।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now