अक्टूबर 22 की रॉ में सभी WWE फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई थी, जब रोमन रेंस ने अपनी 11 साल पुरानी बीमारी का खुलासा फैंस के सामने किया। रोमन रेंस ने ल्यूकीमिया नामक गंभीर ब्लड कैंसर की बीमारी के चलते यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी। और कुछ समय के लिए WWE से दूर हो गए। जबकि पिछले साल के समरस्लैम में ही यूनिवर्सल चैंपियन भी बने थे।
मौजूदा समय मे रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। रोमन रेंस ने 2012 के सर्वाइवर सीरीज में द शील्ड के साथ मेन रोस्टर मे डेब्यू कर उस समय के चैंपियन सीएम पंक की मदद की थी। इसके बाद रोमन ने लंबे समय तक अपने सभी मैच डीन एम्ब्रोज और सैथ रॉलिन्स के साथ मिलकर ही लड़े।
इस दौरान कोई भी टीम करीब 6 महीने तक शील्ड को हरा नही पाई। उस समय शील्ड बहुत बड़ी टीम बन चुकी थी, उसने बड़ी और मशहूर टैग टीम को बुरी तरह पछाड़ दिया था। द शील्ड में रोमन रेंंस को सबसे ताकतवर रैसलर मान जाता था। वो माइक पर भी बहुत कम बोलते थे। जब शील्ड की स्टोरीलाइन सीएम पंक के साथ चल रही थी, तब डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस दोनों ही सीएम पंक से हार चुके थे।
तब सिर्फ रोमन रेंस ही बचे हुए थे। तब रोमन रेंस ने अपना पहला मेन रोस्टर सिंगल्स मैच रॉ में सीएम पंक के खिलाफ लड़ा था। रोमन रेंस के मैच से पहले सीएम पंक पिछले दो हफ्ते में शील्ड के दो अन्य सदस्य डीन एम्ब्रोज और सैथ रॉलिन्स को हरा चुके थे।
पंक उस समय कंपनी के टॉप स्टार थे और उन्हें उस समय कई सारी चैंपिनशिप्स भी दी जाती थी। आपको बता दें कि ब्रॉक लैसनर के पहले सबसे ज्यादा दिनों तक चैंपियन रहने कर रिकॉर्ड पंक का ही था।
![Raw](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/12442-15463948594609-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/12442-15463948594609-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/12442-15463948594609-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/12442-15463948594609-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/12442-15463948594609-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/12442-15463948594609-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/12442-15463948594609-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/12442-15463948594609-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिन्स और डीन एम्ब्रोज को हराने के बाद पंक का सामना शील्ड के सबसे ताकतवर सुपरस्टार रोमन रेंस से हुआ और मैच के अंत मे रोमन ने शानदार स्पीयर मार कर जीत दर्ज की। यह पहला मौका था जब शील्ड के किसी सुपरस्टार ने सीएम पंक को हराया हो। उसके बाद से ही रोमन रेंस विन्स मैकमैहन के नजर में आ चुके थे, फिर इसके बाद पंक ने कंपनी छोड़ दी, तब उन्होंने रोमन रेंस को कंपनी का बेबीफेस चुना। उन्होंने अपना काम बखूबी निभाया।
Get WWE News in Hindi Here