WWE Crown Jewel 2023 के लिए मैच का ऐलान होने के बाद Roman Reigns की पहली प्रतिक्रिया सामने आई, 8 शब्दों में दुश्मन को दी चेतावनी

roman reigns la knight crown jewel 2023
रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को भेजा खास संदेश

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने करीब 2 महीनों का ब्रेक लेने के बाद पिछले हफ्ते WWE SmackDown में वापसी की थी। उनकी गैरमौजूदगी में स्मैकडाउन (SmackDown) की स्थिति काफी बदल चुकी है और एलए नाइट (LA Knight) उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जो फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अब ट्राइबल चीफ ने नाइट को चेतावनी दी है।

Ad

Roman Reigns अक्सर सोशल मीडिया पर बहुत कम मौकों पर अपने दुश्मनों को संदेश देते हुए नज़र आते हैं, लेकिन अब एलए नाइट के लिए उन्होंने खास संदेश शेयर किया है। उन्होंने लिखा:

"अब आप असल में मेगास्टार बन गए हैं।"

WWE ने इस हफ्ते SmackDown से पहले ऐलान कर दिया था कि Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस को मेगास्टार के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करना होगा। इसके बाद SmackDown में ऐलान किया गया कि अगले हफ्ते दोनों सुपरस्टार्स के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट भी होगा। रोमन ने अपने खिलाफ मैच मिलने से ही नाइट को एक मेगास्टार की संज्ञा दी है। ये पहला मौका होगा जब नाइट मेन रोस्टर पर किसी चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर रहे होंगे।

WWE और UFC के मर्जर के बाद Roman Reigns के क्रिएटिव प्लान में नहीं होगा कोई बदलाव

इसी साल सितंबर में WWE और UFC का मर्जर हुआ था और अब दोनों कंपनियों को TKO नाम के ब्रांड के रूप में पहचाना जाता है। इस दौरान ट्रिपल एच क्रिएटिव हेड के रूप में उभर कर सामने आए हैं। ऐसी स्थिति में फैंस के मन में संदेह उत्पन्न होने लगा था कि क्या मर्जर के बाद Roman Reigns को अलग तरह से बुक किया जाएगा।

Fightful Select की एक हालिया रिपोर्ट में इस बात पर से पर्दा उठाया गया, जिसमें कहा गया कि:

"रोमन रेंस SummerSlam के बाद ब्रेक पर चले गए थे, लेकिन अब Crown Jewel के बिल्ड-अप में वापस आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में चीज़ें बदली हैं क्योंकि विंस मैकमैहन अब क्रिएटिव टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसका रोमन की बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया कि:

"रोमन रेंस और पॉल हेमन से स्टोरीलाइन में अपना योगदान देने के लिए कहा गया है। वहीं द ब्लडलाइन से जुड़ी चीज़ों का प्रोडक्शन, इंटरव्यूज़ और सैगमेंट्स को प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी अब भी माइकल हेज के हाथों में है।"

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications