इस बात में कोई शक नहीं है कि रोमन रेंस सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। लेकिन पिछले बारह महीने से उन्होंने कोई टाइटल नहीं जीता है। साल 2014 से ये पहला साल ऐसा रहा जब बिना टाइटल के रोमन रेंस रहे हों। पिछले पांच साल की स्ट्रीक अब टूट गई है। साल 2018 तक रोमन रेंस ने पूरे साल कोई ना कोई चैंपियनशिप जीती थी। लेकिन साल 2019 में ऐसा नहीं हुआ। रेसलमेनिया में लगातार चार साल मेन इवेंट के इस सुपरस्टार को साल 2019 में खाली रहना पड़ा। अक्टूबर में नाकामुरा के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए एक बार मुकाबला रोमन रेंस का हुआ था। लेकिन वो जीत नहीं पाए थे। नाकामुरा को डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए उन्होंने हरा दिया था। लेकिन वो टाइटल नहीं पाए। इसके बाद उन्हें रीमैच भी नहीं मिल पाया। ये भी पढ़ें:-5 मौके जब सुपरस्टार्स पांच मिनट से ज्यादा WWE चैंपियनशिप अपने पास नहीं रख पाए#WWEStats2019: @WWERomanReigns ends 2019 with only ONE title opportunity all year - a DQ victory over @ShinsukeN with the IC Title on the line on #SmackDown in October.2019 joins 2014 as the only years of Reigns' @WWE in-ring career in which he did not hold a championship.— WWE Stats & Info (@WWEStats) December 31, 2019अपनी बीमारी के बाद पिछले साल फरवरी में रोमन रेंस ने WWE में वापसी की। जल्दी ही वो रिंग में एक्शन में इसके बाद नजर आए। रेसलमेनिया 35 में उनका मुकाबला मैकइंटायर के साथ हुआ। इसके बाद शेन मैकमैहन के साथ वो फ्यूड में नजर आए। डेनियल ब्रायन और एरिक रोवन के साथ, कॉर्बिन, जिगलर और रॉबर्ट रूड के साथ वो फ्यूड में आए। लेकिन वो किसी भी चैंपियनशिप मैच में शामिल नहीं हो पाए। साल 2020 में वो रॉयल रंबल मैच के विजेता बन सकते हैं। वो इस समय सभी के फेवरेट बने हुए है।