WWE स्मैकडाउन(SmackDown) में इस हफ्ते रोमन रेंस(Roman Reigns) को नया प्रतिद्वंदी मिल गया है। प्रतिद्वंदी का नाम सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स अब रोमन रेंस को चुनौती देंगे। रोमन रेंस ने ट्वीट कर एडम पीयर्स(Adam Pearce) को अब संदेश दिया है। रोमन रेंस का इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में खतरनाक रूप देखने को मिला था।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown में रोमन रेंस ने जबरदस्त चीटिंग करते हुए 104 किलो के फेमस सुपरस्टार का किया बहुत ही बुरा हाल.@ScrapDaddyAP will challenge @WWERomanReigns for the #UniversalTitle at #RoyalRumble! 😱https://t.co/XHEngWcE8A pic.twitter.com/p8cGPeZlLJ— WWE (@WWE) January 9, 2021रोमन रेंस ने एडम पीयर्स को दिया कड़ा संदेशWWE SmackDown में Royal Rumble के लिए रोमन रेंस के नए प्रतिद्वंदी के लिए गौंटलेट मैच का आयोजन किया गया था। रे मिस्टीरियो, सैमी जेन, किंग कॉर्बिन, डेनियल ब्रायन, नाकामुरा और एडम पीयर्स ने इस मैच में हिस्सा लिया। इस मैच का अंत काफी कंट्रोवर्सियल हुआ। मैच के अंत में नाकामुरा के ऊपर रोमन रेंस और जे उसो ने हमला कर दिया था।ये भी पढ़ें:- SmackDown Results: रोमन रेंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा, WWE को मिले नए चैंपियंसइसके बाद जे उसो ने भी एडम पीयर्स को सुपरकिक मार दी। रोमन रेंस ने मैच बैल बजाने के लिए कहा और जे उसो ने पीयर्स को नाकामुरा को ऊपर डाला। इसी के साथ रेफरी ने पिन किया और एडम पीयर्स इस मैच को जीत गए।Royal Rumble 2021 में अब रोमन रेंस का मुकाबला एडम पीयर्स के साथ होगा। रोमन रेंस अब एडम पीयर्स को संदेश भेजा है।Congrats suit. Enjoy your quick trip to the Island of Relevancy.But remember this...You’re only safe when I allow you to be. #RoyalRumble#MatchMaker https://t.co/EDYMRJpaBr— Roman Reigns (@WWERomanReigns) January 9, 2021WWE SummerSlam 2020 में रोमन रेंस ने वापसी के बाद हील टर्न लिया था। और इसके बाद ब्लू ब्रांड में उनका रोल जबरदस्त रहा है। अभी तक हील के रूप में शानदार काम उन्होंने किया। इस हफ्ते नाकामुरा ने शानदार मैच लड़ा। सभी को लगा था रोमन रेंस के अगले प्रतिद्वंदी नाकामुरा होंगे। लेकिन मैच का अंत कुछ अलग ही हुआ। इस हफ्ते रोमन रेंस ने जो किया उससे WWE यूनिवर्स काफी खुश है। एडम पीयर्स काफी चौंकाने वाला नाम अब सामने आया है।खैस ब्लू ब्रांड का इस हफ्ते का एपिसोड काफी शानदार रहा। शुरू से अंत तक रोमन रेंस के ऊपर सभी की नजरें रही थी। गौंटलेट मैच में जो हुआ वो भी काफी चौंकाने वाला पल था। एडम पीयर्स के साथ अब किस तरह का बर्ताव रोमन रेंस करेंगे ये देखने वाली बात होगी। 31 जनवरी को Royal Rumble का आयोजन होगा। और यहां ये बड़ा मैच फैंस को देखने को अब मिलेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।