5 रियल लाइफ Bloodline मेंबर जिन्होंने WWE में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती हुई है

Ujjaval
WWE में अनोआ
WWE में अनोआ'ई परिवार का दबदबा रहा है (Photo: WWE.com)

Real Life Bloodline Members Who Won IC Title: WWE में अनोआ'ई परिवार का हमेशा से दबदबा रहा है। इस परिवार का रेसलिंग बिजनेस से काफी बड़ा कनेक्शन है। कई सारे बड़े सुपरस्टार्स इस समोअन फैमिली ने रेसलिंग जगत को दिए हैं। इसमें रोमन रेंस (Roman Reigns), द रॉक (The Rock), उसोज़ समेत कई नाम शामिल हैं। इसी फैक्शन पर आधारित ब्लडलाइन फैक्शन काफी समय से WWE में नज़र आ रहा है। इसके कुछ रियल लाइफ सदस्य WWE में ढेरों बार चैंपियन बने हैं। इसी बीच कुछ आईसी टाइटल जीतने में भी सफल हो चुके हैं। इस आर्टिकल में हम 5 रियल लाइफ ब्लडलाइन सदस्यों के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होंने WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती हुई है।

Ad

5- जे उसो हाल ही में बने WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन

youtube-cover
Ad

जे उसो का WWE करियर काफी जबरदस्त रहा है। वो टैग टीम डिवीजन में रहते हुए काफी सफलता हासिल कर पाए हैं। जे ने बाद में खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में भी साबित किया और उनके लिए पिछला एक साल काफी अच्छा रहा है। जे उसो ने हाल ही में Raw के एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर को हराया और नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए। ब्लडलाइन के इस पूर्व सदस्य ने अपने करियर में पहली सिंगल्स चैंपियनशिप जीती।

4- WWE दिग्गज उमागा दो बार आईसी चैंपियन रहे हैं

youtube-cover
Ad

उमागा ने WWE में रहते हुए अपने डॉमिनेंट अंदाज द्वारा काफी नाम कमाया था। उमागा ने इसी बीच दो बार आईसी टाइटल पर कब्जा किया हुआ है। वो 19 फरवरी 2007 को जैफ हार्डी को हराकर पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने थे। इसके बाद वो सैंटीनो मरेला के खिलाफ इसे हार गए थे और उन्होंने इसे दोबारा 2 जुलाई 2007 को मरेला को हराकर हासिल किया था। वो असल में अनोआ'ई परिवार का हिस्सा हैं और रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर हैं। हालांकि, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 2009 में उनका निधन हो गया था।

3- WWE दिग्गज रिकिशी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रह चुके हैं

youtube-cover
Ad

रिकिशी रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर हैं और वो परिवार का अहम हिस्सा हैं। जे उसो ने हाल में आईसी टाइटल जीता लेकिन उनके पिता ने यह कारनामा 20 जून 2000 में किया था। उन्होंने SmackDown के एपिसोड में क्रिस बेनोइट को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। वो सिर्फ दो हफ्ते तक चैंपियन रहे और उन्होंने इस टाइटल को वैल वेनिस के खिलाफ गंवा दिया था। इसके बाद रिकिशी ने दोबारा यह चैंपियनशिप नहीं जीती है। पिता-बेटे की यह जोड़ी टाइटल होल्ड कर चुकी है

2- WWE दिग्गज द रॉक ने दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती है

youtube-cover
Ad

द रॉक ने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया और वो इतिहास के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक रहे हैं। रॉक ने अपने WWE करियर में ढेरों टाइटल जीते हैं और इसी बीच वो दो बार आईसी चैंपियन भी रह चुके हैं। 13 फरवरी 1997 में ग्रेट वन ने ट्रिपल एच को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। उस समय वो रॉकी मैविया नाम से काम करते थे। बाद में 8 दिसंबर 1997 को रॉक फिर से आईसी चैंपियन बने। उन्हें स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने यह चैंपियनशिप थमाई थी।

1- रोमन रेंस ने एक बार WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती है

youtube-cover

रोमन रेंस को WWE इतिहास के सबसे जबरदस्त स्टार्स में गिना जा सकता है। वो मौजूदा में समय में काफी सबसे चर्चित स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। असली ट्राइबल चीफ ने अपने बेबीफेस रन के दौरान एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। आपको बता दें कि वो 20 नवंबर 2017 को Raw के एपिसोड में द मिज़ के खिलाफ आईसी टाइटल मैच का हिस्सा बने थे और यहां जीत हासिल करके चैंपियन बने। उन्होंने इसे दो महीने तक अपने पास रखा और फिर दोबारा मिज़ के खिलाफ ही Raw की 25वीं सालगिरह पर टाइटल गंवा बैठे।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications