WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की कुल कमाई और संपत्ति

WWE में रोमन रेंस का जलवा बरकरार
WWE में रोमन रेंस का जलवा बरकरार

WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय किसी परिचय का मोहताज नहीं है। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने हमेशा रेंस के ऊपर भरोसा किया और उन्हें पुश दिया। मौजूदा समय के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस है और इस वजह से हर साल उनकी कमाई भी बढ़ती जाती है। WWE में इस समय सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में रोमन रेंस टॉप पर आते हैं। हर साल लगभग 22 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी उनकी कमाई में आती है।

Ad

ये भी पढ़ें:WWE से जुड़ी 3 अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 2 जो गलत साबित होनी चाहिए

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की कमाई में बड़ा इजाफा

मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस जुलाई 2010 में WWE के साथ जुड़े थे। 9 सिंतबर 2010 को उन्होंने रोमन लीकी के नाम से अपना WWE डेब्यू किया था। साल 2012 में रेंस के करियर ने FCW में नया मोड़ लिया। इसके बाद जब WWE ने FCW का नाम बदलकर WWE NXT रखा तब रोमन लीकी ने भी अपना नाम बदलकर रोमन रेंस किया। WWE मेन रोस्टर में भी रेंस ने धमाकेदार एंट्री की। रोमन रेंस ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर द शील्ड के रूप में किया था।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े सवाल जो पिछले हफ्ते WWE Raw और SmackDown के एपिसोड के बाद खड़े हुए हैं: रोमन रेंस के चैंपियनशिप मैच में दखल देने का कारण?

साल 2014 में शील्ड के टूटने के बाद रोमन रेंस का सिंगल रन काफी शानदार चला और उन्हें लगातार पुश दिया गया। WrestleMania के मेन इवेंट में वो कई बार शिरकत कर चुके हैं। साल 2013 में रोमन रेंस की कमाई $200,000 (लगभग डेढ़ करोड़) थी। साल 2021 में रोमन रेंस की संपत्ति लगभग 12 मिलियन डॉलर (लगभग 87 करोड़) पहुंच गई। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हर साल रेंस की कमाई में कितनी बढ़ोत्तरी होती है। बड़े पीपीवी और मैचों में मिलने वाला पैसा भी रोमन रेंस का दोगुना हो गया क्योंकि वो लगभग सभी पीपीवी के मेन इवेंट में नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें:WWE में छाई गम की लहर, रोमन रेंस के ग्रुप में शामिल होगा नया सुपरस्टार, Hell in a Cell के बाद होगी दिग्गज की होगी छुट्टी?

इस समय WWE में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट्स रोमन रेंस है। रोमन रेंस को WWE की तरफ से लगभग 1.2 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ ) सैलरी मिलती है। इसके अलावा उन्हें बोनस भी शानदार मिलता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वो पूरे साल 2 मिलियन डॉलर की कमाई कर लेते हैं। रोमन रेंस की सैलरी में भी हर साल इजाफा होते रहता है।

नोट: यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, स्पोर्ट्सकीड़ा वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications