WWE का अगला पीपीवी Hell in a Cell हैं। रॉ और स्मैकडाउन में इसे लेकर बिल्डअप शुरू हो गया। इस हफ्ते स्मैकडाउन में रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइऩ आगे बढ़ते हुए नजर आई। रोमन रेंस का एक बार फिर इस पीपीवी में जे उसो के साथ मुकाबला होगा। स्मैकडाउन के एपिसोड से अब ये पूरी तरह साफ हो गया है। ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?इस हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड की शुरूआत रोमन रेंस और पॉल हेमन ने की। पॉल हेमन ने क्लैश ऑफ चैंपियंस में हुई रोमन रेंस की जीत के बारे में बताया। पॉल हेमन ने कहा कि रोमन रेंस WWE के ही ट्राइबल चीफ नहीं है बल्कि वो WWE यूनिवर्स के भी ट्राइबल चीफ है। हालांकि रोमन रेंस ने इसके बाद कहा कि जे उसो ने उन्हें अभी तक ट्राइबल चीफ नहीं कहा है।रोमन रेंस को मिली चुनौतीजे उसो इसके बाद रिंग में आए। जे उसो ने आते ही कह दिया कि वो चैंपियनशिप मैच हारे हैं लेकिन विश्वास नहीं हारे। साथ ही साथ जे उसो ने ये भी कहा कि जिमी उसो ने रोमन को टॉवल दिया वरना वो हार नहीं मानते। रोमन रेंस ने इसके बाद कहा कि जे उसो को उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका दिया और उन्हें टॉप स्टार बनाया। रोमन रेंस लगातार अपनी बात रख रहे थे। लेकिन जे उसो बार-बार चैंपियनशिप को देख रहे थे। रोमन रेंस को ये चीज़ पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने भाई को हैल इन ए सैल में मैच दे दिया। रोमन रेंस इसके बाद वहां से चले गए, इस दौरान जे उसो ने चुनौती को स्वीकार कर लिया।"At #WWEClash of Champions, you showed your true colors, uce." #SmackDown Jey @WWEUsos @WWERomanReigns pic.twitter.com/C58d7GAEtD— WWE (@WWE) October 3, 2020"Whatever the stakes are... you're ON, uce!"Jey @WWEUsos wants another shot at @WWERomanReigns' #UniversalTitle! #SmackDown pic.twitter.com/4pk33na1sY— WWE (@WWE) October 3, 2020WWE ने इस मैच को ऑफिशियल अभी किया नहीं है लेकिन जल्द ही ऐलान हो जाएगा। अब ये साफ है कि एक बार फिर हैल इऩ ए सैल में रोमन रेंस और जे उसो का मैच होगा। अभी इस पीपीवी को बहुत दिन बचे हुए है। इससे पहले इस मैच में कुछ शर्ते जुड़ सकती हैं। और अबकी बार ये शानदार मैच होगा। जे उसो ने कह दिया कि उन्होंने अभी भी हार नहीं मानी है। रोमन रेंस इसी बात को लेकर काफी गुस्सा हुआ थे। अब आऩे वाले स्मैकडाउन के एपिसोड्स में और मजा आऩे वाला है। फैंस को इनके मैच के लिए कुछ नया दिखने वाला है। ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: 2 अक्टूबर 2020