हाल ही में WWE दिग्गज जॉन सीना ने ब्रॉक लैसनर को लेकर काफी चौंकाने वाला बयान दिया था। सीना ने लैसनर को रिंग में ऑल टाइम बेस्ट परफॉर्मर बताया था। साथ ही साथ उऩकी जमकर तारीफ कर सबसे बेस्ट रेसलर बताया था। इसके अलावा रॉयल रंबल 2020 मैच में लैसनर के प्रदर्शन पर भी सीना ने खुशी जताई थी।ये भी पढ़ें: रेसलमेनिया के 6 बड़े ड्रीम मैच जो होते-होते रह गएरोमन रेंस ने अब इस बात पर प्रतिक्रिया दी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर रोमन रेंस ने कहा,"जब आप ब्रॉक लैसनर के साथ काम करते हो, जब आप रिंग में लैसनर के साथ होते हो तो आपको हमेशा पुश मिलता है और आपका लेवल ऊपर बढ़ जाता है। मेरी जिंदगी रेसलमेनिया 31 से बदल गई हैं। अब मेैं अलग लेवल पर चला गया हूं। लैसनर को मैं भी बहुत प्यार करता हूं। वो ग्रेट परफॉर्मर हैं। सबसे बेस्ट वो हैं। जॉन सीना ने हाल ही में लैसनर की तारीफ की थी और मैं भी मानता हूं की सीना ने गलत नहीं कहा।"#WWE Superstar Roman Reigns talks about working with Brock Lesnar over the years. He said John Cena might not be wrong when he called Lesnar “one of the best in-ring performers.” pic.twitter.com/YZoQ4GiClH— Fernando Ramirez (@RealFRamirez) February 11, 2020रोमन रेंस औऱ ब्रॉक लैसनर रिंग में कई बार साथ काम कर चुके हैं। दोनों के बीच तगड़ी दुश्मनी रही है। रेसलमेनिया के मेन इवेंट में दोनों ने कई बार साथ काम किया है। रेसलमेनिया 31 के मेन इवेंट में दोनों पहली बार साथ आए थे। दोनों के काम से पूरा WWE यूनिवर्स प्रभावित हुआ था। इस मैच में सैथ रॉलिंस ने आकर मनी इन द बैंक कैश इऩ किया था। ये मेन इवेंट फैंस को हमेशा याद रहता है। सीना और रोमन रेंस दोनों ने लैसनर की तारीफ की है। दोनों ने लैसनर के साथ बहुत काम किया है। ये लैसनर के लिए अच्छी बात है। वैसे ही लैसनर का कद रेसलिंग की दुनिया में काफी ऊँचा हैं। फैंस लैसनर को काफी पसंद करते हैं। आज भी वो रिंग में जब कदम रखते हैं तो एरीना में एक नई ऊर्जा छा जाती हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं