"एक्नॉलेज करना होगा"- WWE दिग्गज Roman Reigns को लेकर हुआ बहुत बड़ा दावा 

WWE में अक्सर दिल जोड़ने से पुराने रिश्ते बन जाते हैं (Photos: WWE.com)
WWE में अक्सर दिल जोड़ने से पुराने रिश्ते बन जाते हैं (Photos: WWE.com)

Roman Reigns Jey Uso acknowledgement: स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) ने चौंकाने वाली एंट्री की थी। उस समय WWE दिग्गज रोमन रेंस बैकस्टेज थे लेकिन कुछ समय बाद वह एंट्रेंस रैंप पर आ गए थे। उन्होंने अपने दोनों कजिन जिमी उसो और जे उसो को गले मिलते हुए देखा था। उसके बाद ऐसा लग रहा था जैसे वह कुछ सोच रहे हैं। अब एक पूर्व होस्ट ने दावा किया है कि असली ट्राइबल चीफ को पूर्व चैंपियन को एक्नॉलेज करना होगा।

Ad

मैट कैंप पहले WWE में ही काम किया करते थे। उन्होंने हाल में Busted Open पॉडकास्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी भी मौजूद थे। यहां पर बातचीत के दौरान मैट ने माना कि अब रोमन रेंस को जे उसो को एक्नॉलेज करना होगा। उनका मानना था कि जे अब कोई छोटे स्टार नहीं रह गए हैं। उनके मुताबिक जे ने भले ही रोमन जितनी चैंपियनशिप नहीं जीती हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता काफी है। इसके आधार पर मैट ने अपना सुझाव देते हुए कहा

"अगर आपको जे उसो को इसका हिस्सा बनाना है तो रोमन रेंस को उनकी तरफ देखना होगा। रोमन को उन्हें एक्नॉलेज करना होगा। उन्हें जे को अपने बराबर देखना होगा। ऐसा फैंस की नजरों में है या नहीं यह देखना होगा। रोमन के पास ज्यादा उपलब्धियां हैं। मैं नहीं चाहता कि जे एक दूसरे नंबर पर वापस आए। वह उससे काफी ऊपर जा चुके हैं।"
Ad

जे उसो पिछले साल तक द ब्लडलाइन के साथ थे। वह इसको छोड़ने के बाद Raw का हिस्सा बन गए थे जहां Fastlane 2023 में कोडी रोड्स के साथ मिलकर उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उन्होंने 23 सितंबर 2024 को हुए Raw एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर को हराकर अपनी पहली सिंगल्स चैंपियनशिप जीती थी। वह इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए थे। उन्होंने इस टाइटल को 28 दिन अपने पास रखा था

WWE Raw के हालिया एपिसोड में अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार गए थे Jey Uso

WWE Raw के हालिया एपिसोड में जे उसो ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड किया था। यहां पर द ब्लडलाइन ने उनके मैच में दखल दिया था। इसके चलते जे को नुकसान हुआ और उसका फायदा उठाकर ब्रॉन ब्रेकर ने फिर से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। यही वजह है कि जे उसो ने SmackDown में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी जिसके चलते द ब्लडलाइन अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को मोटर सिटी मशीन गन्स के हाथों हार बैठी थी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications