Roman Reigns OG Bloodline And CM Punk Destroy Solo Sikoa: WWE Survivor Series 2024 में हुआ ब्लडलाइन WarGames मैच बहुत ही जबरदस्त रहा। मुकाबले में कई चीजें देखने को मिलीं। शुरूआत में सोलो सिकोआ की टीम का पलड़ा भारी रहा लेकिन अंत में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपने साथियों के साथ मिलकर धमाल मचाया। सिकोआ की तो अंत में बुरी हालत हो गई। एक के बाद एक खतरनाक मूव्स की सुनामी में वो बह गए। इसके बारे में सोलो ने भी कभी नहीं सोचा होगा। वो इस ब्लडलाइन WarGames मुकाबले को कभी याद नहीं करना चाहेंगे। एक तरह से कहा जाए तो रेंस ने उनका घमंड तोड़ दिया।ब्लडलाइन WarGames मैच के अंत में सोलो सिकोआ के सभी साथी धराशाई हो चुके थे। ब्रॉन्सन रीड केज के टॉप से रेंस को टेबल पर सुनामी लगाने वाले थे लेकिन खुद ही इसका शिकार हो गए। जेकब फाटू को केज के टॉप से जिमी ने टेबल के ऊपर स्प्लैश लगाकर धराशाई कर दिया था। टामा टोंगा और टांगा लोआ की हालत भी खराब हो गई थी। सिकोआ अकेले रिंग में खड़े हुए थे। उन्हें सैमी ज़ेन, द उसोज़, सीएम पंक और रोमन ने घेर लिया था। सोलो ने फाइटबैक की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।द उसोज़ ने सबसे पहले सोलो को डबल सुपरकिक मारी। इसके बाद सैमी ज़ेन ने अपनी हैलुवा किक से नए ट्राइबल चीफ को चित किया। मामला यहीं नहीं रुका और सीएम पंक ने भी उन्हें GTS लगाया। यहां से रही सही कसर रोमन रेंस ने पूरी कर दी। उन्होंने सोलो को तगड़ा स्पीयर लगाया और पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। आप इसका वीडियो नीचे देख सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने लिया WWE Crown Jewel 2024 में मिली हार का बदलापिछले महीने Crown Jewel में हुए बड़े मुकाबले में रोमन रेंस और द उसोज़ को हार का सामना करना पड़ा था। सोलो सिकोआ ने रेंस को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। रोमन की हार देखकर उस समय सभी फैंस चौंक गए थे। खैर अब रोमन ने इसका बदला शानदार अंदाज में लिया है। ब्लडलाइन WarGames मैच में उनकी टीम का दबदबा देखने को मिला। खुद रेंस ने भी मैच में अपने दमदार एक्शन से सभी को प्रभावित किया।