रोमन रेंस(Roman-Reigns) ने इस बार आर ट्रुथ की तारीफ की है। आर ट्रुथ 48 साल के हैं। रॉ में बॉबी लैश्ले के स्पीयर के बाद उन्होंने जिस तरह बैकफ्लिप से इसे एग्जक्यूट किया वो काबिलेतारीफ है। ऐसा बहुत कम सुपरस्टार कर पाते हैं और वो भी इस उम्र में। मनी इन द बैंक पीपीवी में आर ट्रुथ का मुकाबला एमवीपी से होने वाला था लेकिन लैश्ले बीच में आ गए। और इसके बाद 100 सेकेंड में ही उन्होंने इस दिग्गज को हरा दिया। ये भी पढ़ें-5 शानदार चीजें जो इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में देखने को मिलीडब्लू डब्लू ई (WWE) इंस्टाग्राम वीडियो में आप देख सकते हैं। ये देखने के बाद ही रोमन रेंस ने आर ट्रुथ की तारीफ की। View this post on Instagram What is @bobbylashley's issue with @ronkillings1??? #WWERaw A post shared by WWE (@wwe) on May 15, 2020 at 10:30am PDTरोमन रेंस और आर ट्रुथ काफी अच्छे दोस्त हैंरोमन रेंस ने आर ट्रुथ की एथेलेटिज्म की तारीफ की। और जोक मारते हुए उन्हें 65 साल का बताया। ऑन स्क्रीन देखा जाए तो डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस काफी अच्छे दोस्त रोमन रेंंस के हैं। लेकिन साल 2019 में Sports Illustrated को दिए गए इंटरव्यू में रोमन रेंस ने कहा था कि आर ट्रुथ रियल लाइफ में उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं।सितंबर 2013 मेंं रोमन रेंस और आर ट्रुथ का का मुकाबला WWE टेलीविजन में हुआ है। इसके अलावा वो कभी आमने-सामने नहीं आए। रोमन रेंस ने आर ट्रुथ के इस बैकफ्लिफ की काफी तारीफ की। आर ट्रुथ पुराने रेसलर हैं। विंस मैकमैहन के भी वो अच्छे दोस्त हैं। WWE में उनका करियर काफी शानदार रहा है। जब भी वो रिंग में आते हैं तो कुछ ना कुछ एंटरटेनिंग जरूर होता है। फैंस आर ट्रुथ का काफी सपोर्ट करते हैं।रोमन रेंस इस समय WWE से बाहर चल रहे हैं। आर ट्रुथ रॉ में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। फैंस उनके प्रदर्शन से काफी खुश हैं।ये भी पढ़ें-WWE News-यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने दी मनी इन द बैंक विजेता ओटिस को धमकी