WWE SummerSlam 2024 में तबाही मचाने के बाद रोमन रेंस ने कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ से क्या कहा? वीडियो आया सामने

wwe
WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Message To Cody Rhodes & Solo Sikoa After Return: WWE SummerSlam 2024 इस बार बहुत जबरदस्त रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर शो में तबाही मचाई। उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में एंट्री कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। इसकी बदौलत कोडी रोड्स ने अपने टाइटल को रिटेन किया। खैर अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कोडी और सोलो को रोमन कुछ कह रहे हैं।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान उन्होंने जबरदस्त काम किया। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन पर सोलो सिकोआ ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया। सिकोआ की नई ब्लडलाइन में टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हो चुके हैं। सोलो अब अपने आपको नया ट्राइबल चीफ मानते हैं।

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच ब्लडलाइन रूल्स मैच हुआ। मुकाबले में काफी बवाल मचा। अंत में रोमन ने आकर सिकोआ को जबरदस्त अंदाज में सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया। इसका फायदा कोडी को मिला और उन्होंने आराम से अपना टाइटल रिटेन कर लिया।

खैर SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स जीत के बाद टाइटल के साथ रिंग कॉर्नर के ऊपर खड़े हुए थे। इस दौरान रोमन रेंस एंट्रेंस रैंप पर थे। कोडी ने रेंस की तरफ घूरकर देखा। इस दौरान रोमन ने कहा,

ये बस वक्त की बात है। ये चीज मेरी है।

रोमन ने ये सब अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को लेकर कोडी रोड्स से कहा। कोडी ने भी अपनी तीन उंगलियों से टाइटल की ओर इशारा किया। उन्होंने संकेत दिए कि वो रेंस के खिलाफ तीसरे मैच के लिए तैयार हैं।

इसके बाद रोमन ने सोलो सिकोआ की ओर इशारा किया और अपनी टी-शर्ट पर लिखे शब्दों का मतलब बताया। उन्होंने कहा कि वो असली ट्राइबल चीफ हैं।

Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस का दिखा जलवा

WWE SmackDown में भी इस हफ्ते रोमन रेंस ने लंबे समय बाद एंट्री कर बवाल मचाया। उन्होंने सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ को शानदार सुपरमैन पंच लगाया। इसके बाद टोंगा और लोआ को स्पीयर भी दिया। फिर लोआ के ऊपर स्टील चेयर से भी हमला किया। रोमन और सिकोआ की राइवलरी अब जबरदस्त अंदाज में शुरू हो गई है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications