Roman Reigns के भाई का WWE में एंट्री का ऑफिशियल ऐलान, दिग्गज के साथ फोटो डालकर भरी हुंकार

WWE
फेमस स्टार ने पोस्ट की खास तस्वीर (Photo: WWE.com)

Lance Anoa'i Officially Confirmed WWE Arrival: अनोआ'ई फैमिली WWE में और रेसलिंग की दुनिया में तूफान मचा रही है। WWE यूनिवर्स के लिए एक अच्छी खबर अब सामने आई है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के रियल लाइफ चचेरे भाई और सामू के बेटे लांस अनोआ'ई ने ऑफिशियल तौर पर WWE में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। पिछले साल उनके आगमन को लेकर न्यूज आई थी लेकिन अब इसकी पूरी तरह पुष्टि हो चुकी है।

Ad

लांस अनोआ'ई ने रेसलिंग में अभी तक खूब नाम कमाया है। 2010 से वो एक्टिव हैं। उनके काम की हमेशा से तारीफ हुई है। लांस कई सालों से WWE में आने की इच्छा व्यक्त कर रहे थे। पिछले साल उन्होंने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। पहले इसे लेकर अफवाहें चल रही थीं लेकिन बाद में लॉयड अनोआ'ई ने एक इंटरव्यू में इसके बारे में जानकारी दे दी थी। हालांकि, चौंकाने वाली चीज ये है कि उनका अभी तक डेब्यू देखने को नहीं मिला है। शायद कंपनी किसी सही मौके का इंंतजार कर रही है।

लांस अनोआ'ई ने इंस्टाग्राम पर NXT का नेतृत्व कर रहे शॉन माइकल्स के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा,

फ्यूचर बहुत ब्राइट दिख रहा है।
Ad

यहां से एक बात और पता चल रही है कि लांस अनोआ'ई का मेन रोस्टर में अभी डेब्यू नहीं होगा। वो शॉन माइकल्स की देखरेख में पहले NXT में ही अपना जलवा दिखाएंगे। फिलहाल ये देखना होगा कि कंपनी द्वारा उन्हें कब मौका दिया जाता है। फैंस इस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE से बाहर चल रहे हैं रोमन रेंस

हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस का धमाल देखने को मिला था। उन्होंने 16वें नंबर पर एंट्री कर चार सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया था। हालांकि, उन्हें बाद में सीएम पंक ने रिंग के बाहर कर दिया था। इसके बाद Raw के एपिसोड में बताया गया कि वो WWE से अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं। सैथ रॉलिंस ने कहा था कि उनके एक्शन की वजह से ये सब हुआ है। खैर अब देखना होगा कि रोमन की WWE रिंग में कब वापसी होती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications