"कुछ भी हो सकता है" - WWE में The Shield के रीयूनियन को लेकर Roman Reigns के दुश्मन ने किया बड़ा दावा

WWE, The Shield, Roman Reigns, Seth Rollins, Jon Moxley,
क्या द शील्ड का रीयूनियन हो पाएगा? (Photo: WWE.com)

WWE Star On The Shield Reunion: द शील्ड (The Shield) को WWE इतिहास के सबसे डॉमिनेंट ग्रुप्स में से एक माना जाता है। इस फैक्शन में रोमन रेंस (Roman Reigns) के अलावा सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज उर्फ जॉन मोक्सली मौजूद थे। रोमन के कट्टर दुश्मन ने हाल ही में WWE में द शील्ड के रीयूनियन को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा दावा किया। एक वक्त शील्ड को रोक पाना काफी मुश्किल था, हालांकि, सैथ ने साल 2014 में रेंस और डीन पर धोखे से अटैक करके ग्रुप का अंत करते हुए अथॉरिटी जॉइन कर ली थी। आगे चलकर इन तीनों सुपरस्टार्स का आमना-सामना हुआ था और शील्ड का रीयूनियन भी देखने को मिला था।

Ad

देखा जाए तो डीन एंब्रोज मौजूदा समय में WWE छोड़कर AEW में जा चुके हैं। हालांकि, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी का हिस्सा बने हुए हैं। सैथ ने हाल ही में WFAN पर ब्रैंडन टायर्नी और सल लिकाटा के साथ बातचीत की। इस दौरान रॉलिंस से WrestleMania में द शील्ड के रीयूनियन के बारे में पूछा गया। द आर्किटेक्ट ने जवाब देते हुए कहा कि जॉन मोक्सली AEW में हैं। सैथ रॉलिंस ने यह भी दावा किया कि वो और रोमन रेंस हमेशा WWE में रहेंगे। रॉलिंस ने द शील्ड रीयूनियन का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा,

"द शील्ड का एक मेंबर दूसरी कंपनी में जा चुका है। वो नहीं आने वाले हैं, मैं और रोमन हमेशा इसी कंपनी में रहने वाले हैं। हमारा आमना-सामना होता रहेगा। यह तब तक जारी रहेगा जब तक हम रिटायर नहीं हो जाते हैं। यही कारण है कि कुछ भी हो सकता है। आपको नहीं पता कि WrestleMania कैसा होने वाला है। आपको नहीं पता कि अगला महीना कैसा होने वाला है। कभी भी हो सकता है।"

youtube-cover
Ad

WWE Raw में रोमन रेंस ने वापसी करके सैथ रॉलिंस की हालत खराब कर दी

सीएम पंक ने 2025 Royal Rumble मैच से रोमन रेंस को एलिमिनेट किया था। जल्द ही सैथ रॉलिंस ने रेंस पर खतरनाक हमला करके उन्हें ब्रेक पर भेज दिया था। रोमन ने Raw के आखिरी एपिसोड में हुए सीएम vs सैथ के स्टील केज मैच के दौरान टीवी पर वापसी की। ट्राइबल चीफ ने रिटर्न के बाद पंक और रॉलिंस पर जबरदस्त हमला करके उनका बुरा हाल कर दिया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications