WWE सुपरस्टार Roman Reigns का बड़ा खुलासा, अपने बेटे को रेसलर बनाने को लेकर की खास चर्चा

WWE
रिंग में एक्शन दिखाते हुए रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Talk About His Life: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मैच सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के साथ होगा। इस मैच को लेकर सभी उत्साहित दिख रहे हैं। नाईट 1 में ये मैच होगा। रेंस अपने करियर में 10वीं बार मेनिया का मेन इवेंट करने के लिए तैयार हैं। इस बीच रेंस ने खुलासा किया है कि उनका एक बेटा रेसलर बनने जा रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

Ad

WWE WrestleMania 41 से पहले Vanity Fair को रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया। वहां पर उन्होंने अपने रेसलिंग करियर और निजी जिंदगी को लेकर बात की। रेंस ने अपने बच्चों के फ्यूचर लेकर भी चर्चा की। रेंस ने बताया कि उनका एक बेटा उनके नक्शेकदम पर चलकर WWE का हिस्सा बनेगा। रोमन के अनुसार,

उन्हें ये सोचने के लिए प्रेरित किया जाएगा कि हर कोई रेसलिंग की लाइफ जी रहा है और आपको भी ये ही करना चाहिए। बस ट्रेनिंग करें और खाएं।

रोमन रेंस के दो जुड़वां बेटे हैं, जिनकी उम्र पांच और आठ साल है। उनकी एक बेटी भी है जो अब हाई स्कूल में प्रवेश करेंगी। रेंस की शादीशुदा जिंदगी बहुत ही शानदार है। उनके रिलेशनशिप की हर जगह सराहना की जाती है।

Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस की होगी जीत?

रेसलिंग वर्ल्ड में ये सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि WrestleMania 41 में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच में किसकी जीत होगी। रोमन रेंस के साथ वहां पर पॉल हेमन नहीं रहने वाले हैं। वो पंक की साइड पर खड़े होंगे। पंक ने अपने फेवर के रूप में इस चीज का खुलासा किया था। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रॉलिंस ने रेंस और पंक के ऊपर खतरनाक हमला किया था। हेमन अंत में रॉलिंस के साथ भी जा सकते हैं। इस चीज की संभावना भी है। मेगा इवेंट में मामला किसी की भी तरफ जा सकता है। ट्रिपल एच ने जरूर कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज प्लान किया होगा। पंक के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी। वो अपने करियर में पहली बार मेनिया का मेन इवेंट करने जा रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications