रोमन रेंस ने WWE में अपने खतरनाक किरदार को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Ankit
WWE
WWE

रोमन रेंस ने WWE समरस्लैम में वापसी करते हुए सभी फैंस को चौंका दिया था। रोमन रेंस ने वापसी की और फिर उन्होंने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर अटैक किया था। WWE रेसलमेनिया 36 के टाइम से रोमन रेंस गायब थे लेकिन चार महीनों बाद वापसी की और फिर पेबैक पीपीवी में WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

रोमन रेंस अब WWE में सबसे बड़ी हील बन गए हैं और उनका साथ पॉल हेमन दे रहे हैं जो उनके किरदार को मजबूत बना रहे हैं। रोमन रेंस के हील बनने के बाद काफी सारे फैंस ने ये सवाल किया कि रोमन रेंस को इस साल हील नहीं बनना चाहिए था। हाल ही में रोमन रेंस एक इंटरव्यू किया और अपने हील और फेस किरदार को लेकर बातें बोली।

WWE यूनिवर्सल चैंपियन का मानना है कि ना वो हील और ना ही वो फेस

CBS Sports के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मना किया कि वो हील हैं। उन्होंने कहा कि WWE टीवी पर उन्हें ऐसा दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टोरीलाइन के चलते कैरेक्टर को दिखाया जाता है और उसके चलते कुछ अच्छे और कुछ बुरे नतीजे होते हैं।

काफी सारे लोग बोल रहे हैं कि ये हील बन गया है जो पहले फेस हुआ करता था। मैं साफ कर दूं कि ये कहानी को लेकर किरदार होता है। आपके पास विकल्प होता है कि आप अच्छे या फिर बुरे बनो। कुछ लोग ये कभी नहीं समझते हैं क्योंकि वो इस तरह से सुपरस्टार्स को नहीं देखना चाहते हैं।

रोमन रेंस ने उदाहरण के तौर पर जे उसो का नाम लिया। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने बताया कि कैसे उनको इस्तेमाल किया गया है। रोमन रेंस ने बताया कि कैसे जे उसो ने आजतक एक बार भी खिताब को नहीं जीता है। उसके साथ कहानी में जे उसो को अलग तरीके से पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा किए गए ट्वीट पर भड़के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन का 6 फुट 1 इंच के रेसलर ने भद्दा मजाक बनाया

जानकारी के लिए बता दें कि पेबैक में WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने के बाद रेंस ने अपने भाई जे उसो के खिलाफ एक बार टाइटल डिफेंड किया। अब WWE के अगले पीपीवी यानी हैल इन ए सैल में फिर से मुकाबला होने वाला है। खबरों की माने तो ये भी बताया जा रहा है कि रेसलमेनिया 37 में रोमन रेंस और द रॉक का ड्रीम मैच होने वाला है।

Quick Links