"कोई एक ही अंत तक टिका रहेगा" - Roman Reigns ने WWE SummerSlam से कुछ घंटों पहले अपने दुश्मन को चेतावनी दी

रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को चेतावनी दी
रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को चेतावनी दी

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2022 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) लास्ट-मैन स्टैंडिंग मैच में आमने-सामने होंगे। WWE इसे ट्राइबल चीफ और द बीस्ट के बीच आखिरी मैच के रूप में हाइप करती आई है। अब रेंस ने SummerSlam के मैच से पहले लैसनर के लिए एक खास संदेश भेजा है।

ट्राइबल चीफ ने एक ट्वीट करते हुए SummerSlam में धमाकेदार मैच होने के संकेत दिए हैं। रेंस के ट्वीट को देखते हुए पता चलता है कि उन्हें भरोसा है कि उन्हें लैसनर पर जीत मिलने वाली है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,

"अब केवल एक दिन बाकी है ये पता करने के लिए कि हम में से केवल एक ही अंत तक टिका रहेगा।"

WWE फैंस ने रोमन रेंस के ट्वीट पर कैसी प्रतिक्रिया दी

WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर पर जीत के बाद से ही रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं। अब ट्राइबल चीफ एक बार फिर द बीस्ट को हराकर इस फ्यूड को हमेशा के लिए समाप्त कर देना चाहते हैं।

"द ब्लडलाइन को एक्नॉलेज करो।"

"सबसे महान सुपरस्टार रोमन रेंस, SummerSlam में इस दुश्मनी का हमेशा के लिए अंत करने वाले हैं।"

"नैशविल आपको ब्रॉक लैसनर को पीटते देखने के लिए तैयार है। मेरे चीफ, एक आखिरी बार आप लैसनर को सबक सिखाइए।"

"ट्राइबल चीफ ऐसा जरूर करके दिखाएंगे।"

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की सबसे पहली भिड़ंत WrestleMania 31 में हुई थी, जिसमें लैसनर की WWE चैंपियनशिप बेल्ट दांव पर लगी थी। मैच के आखिरी क्षणों में सैथ रॉलिंस के Money in the Bank कैशइन के कारण ये मुकाबला ट्रिपल थ्रेट बन गया था और खास बात ये रह कि रॉलिंस इस मैच में नए वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

youtube-cover

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने उसके बाद WrestleMania 34 को भी हेडलाइन किया, लेकिन इस बार रेंस यूनिवर्सल टाइटल को जीतने में नाकाम रहे। वहीं इस साल WrestleMania में आखिरकार द बीस्ट को हराकर रेंस ने मेनिया में उनके खिलाफ पहली जीत दर्ज की। वहीं अब SummerSlam में उनकी दुश्मनी समाप्त होने वाली है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।