Roman Reigns Sent Short Message: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। तीनों की राइवलरी तगड़ी रही है। पॉल हेमन ने मन बना लिया है कि वो पंक की साइड पर खड़े रहेंगे। पंक ने कुछ हफ्ते पहले अपने फेवर का खुलासा करते हुए ये बयान दिया था। हेमन के ना रहने के बावजूद रेंस को कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कह दिया है वो अपनी तरीके से मामले को संभालेंगे।इस साल मेंस रॉयल रंबल मैच में सीएम पंक ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को एलिमिनेट किया था। रिंग के बाहर फिर रेंस की हालत रॉलिंस ने खराब की थी। वहां से इनके बीच असली बवाल शुरू हुआ था। रेंस कुछ समय के लिए ब्रेक पर चले गए थे। उन्होंने Raw के एपिसोड में वापसी कर पंक और रॉलिंस के ऊपर हमला किया था। आपको बता दें नाईट 1 के मेन इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। सोशल मीडिया पर रेंस ने एक वीडियो के साथ-साथ खास संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा,अब समय आ गया है कि मैं अपने तरीके से काम करूं। View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के एपिसोड में हुआ था बवालRaw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस और पॉल हेमन आए। रेंस ने हेमन से उन्हें धोखा देने के लेकर सवाल किया। सैथ रॉलिंस ने भी एंट्री की और सभी के ऊपर निशाना साधा। रोमन ने रॉलिंस के ऊपर हमला कर उन्हें रिंग के बाहर कर दिया। उन्होंने पॉल हेमन को भी धक्का देकर रिंग में गिरा दिया। हेमन को बचाने के लिए पंक आए। हालांकि, वो रोमन भी रेंस के स्पीयर का शिकार हो गए। रॉलिंस ने दोबारा रिंग में आकर रेंस के ऊपर चेयर से हमला किया। उन्होंने दोनों को तगड़ा स्टॉम्प भी दिया। WWE WrestleMania 41 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड बचा हुआ है। वहां पर रोमन रेंस आने वाले हैं। वो आएंगे तो फिर बवाल होना पक्का है। पंक और रॉलिंस के ऊपर वो हमला कर सकते हैं। इस शो में काफी धमाल मचने वाला है क्योंकि जॉन सीना भी आएंगे। उनके अगले कदम पर भी सभी की नजरें रहेंगी। View this post on Instagram Instagram Post