Sports Illustrated को हाल ही में WWE सुपरस्टार सैथ ऱॉलिंस(seth-rollins) ने अपना इंटरव्यू दिया। रोमन रेंस(roman-reigns) इस समय WWE में मौजूद नहीं है। रोमन रेंस(roman-reigns) की नामौजूदगी को लेकर सैथ ऱॉलिंस ने यहां पर कमेंट किया। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने साथ में WWE में कई इतिहास रचे हैं। शील्ड के तौर पर इन दोनों ने साथ में मेन रोस्ट में डेब्यू किया था। इनके साथ डीन एंब्रोज भी थे। शील्ड के टूटने के बाद सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का कई बार मुकाबला हुआ। और दोनों ने यादगार मुकाबले दिए। ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ WWE कपल जिन्होंने कभी एक स्टोरीलाइन में साथ काम नहीं कियाFormer Shield brothers @WWERomanReigns and @WWERollins collide in a deeply personal WWE World Heavyweight Championship contest at #MITB 2016. Relive that epic battle in its entirety, courtesy of @WWENetwork.https://t.co/KS4pzK4siH pic.twitter.com/6ay8gC9xOB— WWE (@WWE) May 4, 2020इस समय सैथ ऱॉलिंस और रोमन रेंस दोनों अलग-अलग ब्रांड में है। सैथ रॉलिंस रॉ मे हैं तो रोमन रेंस स्मैकडाउन का हिस्सा हैं।WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को लेकर क्या कहा?रोमन रेंस के ना होने को लेकर सैथ रॉलिंस ने कहा,वो ट्विंस बच्चों के पिता फिर से बनने वाले हैं। ये दूसरी बार ऐसा होगा और मैं इसके लिए बहुत खुश हूं। मैं इससे पहले किसी से नहीं मिला जिसके लगातार दूसरी बार ट्विंस हुए हों। मुझे कुछ दिन पहले ही इस बात का पता चला है। और ये अच्छी बात है कि वो आकर इस बारे में खुद बताएं कि उन्होंने ऑफ क्यों लिया है। अब उनके घर में पांच बच्चे हो जाएंगे। वो अपनी पत्नी की हेल्प करने गए है। मुझे उम्मीद है कि सब लोग सुरक्षित होंगे। ये काफी शानदार बात है। ऐसा लग रहा है इस समय सभी को एक नया बच्चा मिल रहा हैं हा हा हा।कोरोना वायरसे के चलते रोमन रेंस ने आराम करने की सोची हैंYou could cut the tension with a 🔪 .#WrestleMania #SmackDown @WWERomanReigns @Goldberg pic.twitter.com/cqKHc5LNlh— WWE (@WWE) March 22, 2020सुपर शोडाउन में गोल्डबर्ग यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। इसके बाद हुई स्मैकडाउन में रोमन रेंस ने गोल्डबर्ग को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। दोनों के बीच रेसलमेनिया 36 में मैच तय हो गया था। इसके बाद जो भी शो हुए सभी में दोनों का आमना-सामना हुआ। लेकिन अंत समय में रोमन रेंस ने अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन को इस मैच में शामिल किया गया। गोल्डबर्ग को हराकर ब्रॉन स्ट्रोमैन नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। रोमन रेंस की वापसी कब होगी इसके बारे में अभी कुछ नहीं पता है। फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिए