Roman Reigns को किस इवेंट द्वारा WWE में करनी चाहिए अपनी धमाकेदार वापसी? आया बहुत बड़ा बयान

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस की वापसी पर सभी की नज़र है (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस की वापसी पर सभी की नज़र है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Should Not Return at Money in the Bank: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) WrestleMania XL के बाद से ही नज़र नहीं आए हैं। सोलो सिकोआ ने अब ग्रुप पर कब्जा जमा लिया है। कई लोगों को लगता है कि रोमन रेंस वापसी के बाद सोलो से बदला लेंगे। यह चीज़ तय नहीं है कि वो Money in the Bank या SummerSlam, किस शो में आएंगे। इसी चीज़ पर अब बड़ा बयान सामने आया है।

Ad

Wrestling Observer के डेव मैल्टज़र ने हाल ही में रोमन रेंस की Money in the Bank में वापसी की संभावना पर बात की। उन्होंने बताया कि रेंस की वापसी हो सकती है लेकिन अगर वो SummerSlam 2024 में आते हैं, तो इस चीज़ का ज्यादा सेंस बनेगा। उन्होंने कहा,

''यह (रोमन रेंस की Money in the Bank में वापसी) चीज़ तभी संभव है, जब रोमन रेंस वापसी करते हैं और सोलो सिकोआ की हार का कारण बनते हैं लेकिन इस चीज़ का सेंस SummerSlam या इसके बाद ज्यादा बनेगा, शायद कुछ महीनों बाद।"
youtube-cover
Ad

रोमन रेंस की WWE में वापसी की संभावना अब क्यों बढ़ गई है?

रोमन रेंस के वाइजमैन पॉल हेमन से हर कोई परिचित होगा। WWE SmackDown के हालिया एपिसोड में पॉल हेमन पर सोलो सिकोआ और ब्लडलाइन ने बुरी तरह हमला किया। हेमन ने सोलो को अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज करने से पूरी तरह इंकार कर दिया। इसी वजह से सोलो का गुस्सा फूटा और उन्होंने दिग्गज पर समोअन स्पाइक लगा दिया।

ब्लडलाइन के जेकब फाटू ने पॉल हेमन को इसके बाद टॉप रोप से स्प्लैश दिया। जेकब और टोंगा ब्रदर्स ने पॉल हेमन को अनाउंसर्स टेबल के ऊपर भी पटक दिया। रोमन ने कई बार बताया कि पॉल हेमन का उनके जीवन में काफी महत्व है। इसी वजह से रोमन को संभावित तौर पर सोलो की यह हरकत पसंद नहीं आई होगी।

सोलो सिकोआ ने पूरी तरह से ब्लडलाइन पर कब्जा जमा लिया है और अब पॉल को भी बाहर कर दिया है। यह चीज़ उनपर भारी पड़ सकती है क्योंकि रोमन रेंस WWE में वापसी करके उनके खिलाफ खड़े हो सकते हैं। फैंस यह चीज़ जरूर देखना चाहेंगे।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications