Roman Reigns की वजह से WWE की बल्ले-बल्ले, 104 मिलियन व्यूज के साथ सोशल मीडिया पर मची तबाही

WWE
WWE Survivor Series 2024 में दिखा था खास पल (Photo: WWE.com)

Roman Reigns & CM Punk Survivor Series Video Viral: WWE Survivor Series 2024 बहुत ही शानदार रहा। फैंस को पांच तगड़े मुकाबले देखने को मिले। मेन इवेंट में ब्लडलाइन WarGames मैच हुआ। रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम की टक्कर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से हुई। मुकाबले में काफी बवाल मचा। सीएम पंक और रेंस साथ काम करते हुए नज़र आए। पहले दोनों की बन नहीं रही थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। खैर अब इस मुकाबले के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर व्यूज के मामले में तबाही मचा दी है। कंपनी की भी खूब बल्ले-बल्ले हो गई है। इसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Ad

ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम का साथ सीएम पंक ने दिया। पॉल हेमन के अनुरोध पर पंक ने ये काम किया। मुकाबले की शुरूआत में ही दोनों एक-दूसरे को घूरते हुए नज़र आए। मैच के दौरान भी गहमागहमी देखने को मिली। पॉल हेमन भी दोनों को समझाने आए। पंक ने रेंस को ब्रॉन्सन रीड के सुनामी मूव से बचाया। वहां पर रेंस का दिल पिघल गया। दोनों ने फिर मतभेद दूर करते हुए नई ब्लडलाइन की बैंड बजाई। रेंस ने भी पंक को जेकब फाटू के वार से बचाया। इन चीजों को देखकर फैंस भी खुश हो गए थे।

Ad

सोशल मीडिया पर एक क्लिप अब खूब वायरल हो रही है, जिसमें रोमन ने पंक को ब्लडलाइन WarGames मैच में एंट्री करने के लिए छोटे केज से बाहर निकलने से रोका और इसके बजाए सैमी ज़ेन को जाने दिया। अब एक ग्राफिक में बताया गया है कि इसके 104 मिलियन से अधिक व्यूज हैं, जो WWE की साल 2024 में सबसे ज्यादा देखी जानी वाली इंस्टाग्राम रील है।

Ad

WWE Raw में सीएम पंंक ने की एंट्री

Survivor Series 2024 के बाद Raw का पहला एपिसोड दमदार रहा। शो में कुछ शानदार चीजें हुईं। शुरूआत में सीएम पंक का सैगमेंट देखने को मिला। सैथ रॉलिंस ने भी दखलअंदाजी कर अपनी बात रखी। दोनों के बीच छोटा ब्रॉल हुआ। जे उसो और सैमी ज़ेन ने आकर पंक और रॉलिंस को संभाला। अब देखना होगा कि कंपनी का पंक के लिए आगे क्या प्लान होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications