रोमन रेंस की स्टोरीलाइन से खफा हुआ WWE दिग्गज, कहा- 6 हफ्तों से एक ही चीज दिखाई जा रही है

रोमन रेंस
रोमन रेंस

इस समय रोमन रेंस(Roman Reigns) की जो स्टोरीलाइन चल रही है वो काफी चर्चा में है। कुछ लोग इसे अच्छा बता रहे हैं तो कुछ लोग खराब कह रहे हैं। रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन इस समय शानदार चल रहा है। पूर्व WWE राइटर विंस रूसो(Vince Russo) ने अब रोमन रेंस की हालिया स्टोरीलाइन पर सवाल उठाए है।

ये भी पढ़ें:- WWE Rumour Roundup: आग से हुए हमले के बाद रैंडी ऑर्टन के इंजरी पर अपडेट, बड़े सुपरस्टार को रिलीज करने की दी गई थी धमकी

विंस रूसो ने रोमन रेंस की स्टोरीलाइन को लेकर बड़ी बात कही

Vince Russo's The Brand में पूर्व WWE हेड राइटर ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की स्टोरीलाइन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,

क्या स्टोरीलाइन चल रही है? पिछले छह हफ्तों से एक ही चीज को ये दोहरा रहे हैं। ये ही मेरा कहना है कि ऐसी चीजों से हमेशा आगे मामला खराब होता है। क्या स्टोरीटैलिंग? इसका जवाब दो। मैं हर हफ्ते शो देखता हूं। ब्रो क्या स्टोरीटैलिंग है? हर एपिसोड के अंत में केविन ओवेंस की हार होती है। हमने कभी ऐसा नहीं किया। कोई भी चीज हर हफ्ते दोहराई नहीं थी। हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया किया। इस समय जो स्टोरीलाइन चल रही है वो क्या है। कोई मतलब उस चीज का नहीं है।

रोमन रेंस की केविन ओवेंस के साथ स्टोरीलाइन काफी लंबी चली लेकिन हर बार केविन ओवेंस ही नीचे इसमें रहे। केविन ओवेंस ने काफी अच्छा प्रदर्शऩ किया था। फैंस ने उनकी काफी तारीफ की थी। Royal Rumble मेें रोमन रेंस का मैच अब एडम पीयर्स के साथ होने वाला है। ये यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। ये काफी चौंकाने वाला पल रहा है।

ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे

हाल ही में डेव मैल्टजर ने ये बात कही है कि एडम पीयर्स के साथ रोमन रेंस का मुकाबला अंतिम समय में रोका जा सकता है। उनकी जगह केविन ओवेंस या फिर नाकामुरा ले सकते हैं। फिलहाल इस बार में कुछ कहना काफी मुश्किल है। 31 जनवरी को Royal Rumble पीपीवी का आयोजन होगा। इससे पहले इस स्टोरीलाइन में भी बहुत कुछ होना अभी बाकि है। फिलाहल विंस रूसो रोमन रेंस की स्टोरीलाइन को लेकर काफी खफा नजर आए है। इस चीज पर WWE को जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए। आगे जाकर काफी नुकसान इस चीज से हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links