रोमन रेंस के लिए बड़े सैगमेंट का किया गया ऐलान, अपने नए प्रतिद्वंदी का कर सकते हैं बुरा हाल

रोमन रेंस औऱ एडम पीयर्स
रोमन रेंस औऱ एडम पीयर्स

Ad

अगले हफ्ते स्मैकडाउऩ(SmackDown) के लिए WWE ने एक बड़े सैगमेंट का ऐलान कर दिया है। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस(Roman Reigns) का सामना एडम पीयर्स(Adam Pearce) के साथ होगा। दोनों के बीच रिंग में बात होगी। रोमन रेंस और एडम पीयर्स का मुकाबला रॉयल रंबल(Royal Rumble) में होने वाला है। रोमन रेंस इससे पहले एडम पीयर्स को कुछ सलाह भी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- SmackDown Results: रोमन रेंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा, WWE को मिले नए चैंपियंस

रोमन रेंस के लिए हुआ बड़ा ऐलान

Wresting Inc की रिपोर्ट में ये बात कही गई है कि अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस और एडम पीयर्स के बीच बड़ा सैगमेंट होगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस को उनका नया प्रतिद्वंदी मिला। Royal Rumble में उनके प्रतिद्वंदी के लिए गौंटलेट मैच का आयोजन किया गया था। इस मैच के अंत में नाकामुरा बचे थे। उन्होंने सभी को एलिमिनेट कर दिया था। सबसे बड़ी बात ये थी कि इस मैच में एडम पीयर्स ने भी हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown में रोमन रेंस ने जबरदस्त चीटिंग करते हुए 104 किलो के फेमस सुपरस्टार का किया बहुत ही बुरा हाल

मैच के अंत में नाकामुरा के ऊपर रोमन रेंस और जे उसो ने हमला कर दिया था। नाकामुरा इसके बाद खड़े नहीं हो पाए। रोमन रेंस ने खुद एडम पीयर्स को नाकामुरा के ऊपर रखकर बैल बजाने को कर दिया। इस तरह एडम पीयर्स की इस मैच में जीत हो गई। अब Royal Rumble में रोमन रेंस औऱ एडम पीयर्स का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। WWE ने ये काफी चौंकाने वाला फैसला लिया है। इस चीज के बारे में किसी को नहीं पता है। सभी के लिए ये चौंकाने वाली बात रही है।

रोमन रेंस ने खुद एडम पीयर्स को इस मैच में जीताया। ये बड़ी बात ब्लू ब्रांड में देखने को मिली। 31 जनवरी को Royal Rumble पीपीवी का आयोजन होगा। और इससे पहले ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस और एडम पीयर्स के बीच बवाल देखने को मिलेगा। अगले हफ्ते के लिए इऩ दोनों के बीच सैगमेंट का पहले ही ऐलान हो गया है। शायद इस सैगमेंट में ही कुछ नया देखने को मिले। इस मैच में WWE कुछ नई शर्त भी जोड़ सकता है। जिससे मैच में और भी उत्सुकता बढ़ जाए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications