रोमन रेंस और जे उसो : जानिए किसमें कितना है दम? 

Enter caption

WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस और जे उसो के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस की जीत हुई थी। अब WWE का अगला पीपीव हैल इन ए सैल होगा। कुछ ही दिन इस पीपीवी को बचे हुए है। एक बार फिर रोमन रेंस और जे उसो आमने-सामने यहां पर होंगे। ये मैच इस बार बहुत ही शानदार होने वाला है क्योंकि ये आई क्विट मैच होगा।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों हैल इन ए सैल 2020 में रोमन रेंस vs जे उसो का रीमैच WWE का सबसे सही फैसला है

रोमन रेंस का कैरेक्टर इस समय सबसे शानदार है। समरस्लैम में वापसी कर उन्होंने हील टर्न लिया था। उनके साथ पॉल हेमन भी है। रोमन रेंस इस समय अलग लेवल पर है। लेकिन WWE में पहली बार जे उसो को सिंगल पुश मिल रहा है। ये बात किसी ने नहीं सोची थी। कई सालों से टैग टीम में अपने भाई जिमी के साथ जे उसो ने काम किया लेकिन अब वो सिंगल काम कर रहे हैं। रोमन रेंस के साथ ही उनका पहला मैच हो गया। इससे अच्छी बात उनके लिए कुछ नहीं हो सकती है। यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद दूसरी बार रोमन रेंस अब इसे डिफेंड करेंगे।

WWE में रोमन रेंस और जे उसो

रोमन रेंस इस समय सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। रोमन रेंस अनोई फैमिली से आते हैं। अनोई फैमिली का रेसलिंग की दुनिया में हमेशा वर्चस्व रहा है। रोमन रेंस के पिता और माता दोनों पहलवान रह चुके हैं।रोमन को बचपन में फुटबॉल खेलने का बहुत शौक था जिसके लिए उन्होंने 4 साल स्कूल के लिए फुटबॉल खेला। साल 2010 में रोमन रेंस ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। लेकिन रोमन रेंस को असली पहचान शील्ड फैक्शन से मिली थी। 18 नवम्बर, 2012 को डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस के साथ सर्वाइवर सीरीज में उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इसके बाद शील्ड का जलवा रहा। शील्ड टूटने के बाद रोमन रेंस का सिंगल रन सबसे शानदार रहा। रॉयल रंबल, WWE चैंपियनशिप, यूएस चैंपियनशिप, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की। रोमन रेंस आज प्रोफेशनल रेसलिंग में किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

बात की जाए जे उसो की तो उनका सिंगल रन अभी WWE में चल रहा है। उन्होंने टैग टीम के तौर पर हमेशा शानदार प्रदर्शऩ किया है। जिमी उसो के साथ मिलकर वो छह बार टैग टीम चैंपियन बने हैं। जे उसो और जिमी ने साथ में WWE में कदम रखा था। ये दोनों भी काफी पुराने रेसलर WWE के हैं। इस साल रेसलमेनिया में जिमी उसो को चोट लग गई थी तो रिंग से बाहर है। इसका फायदा WWE ने जे उसो को दिया। WWE करियर में पहली बार वो सिंगल रन में यूनिवर्सल चैंपियनशिप की पिक्चर में है। आज तक हमेशा वो टैग टीम के तौर पर ही लड़ते आए है। रोमन रेंस के कजिन ब्रदर जे उसो है। दोनों ने साथ में ही रेसलिंग सीखी है।

अगर बात की जाए इन दोनों रेसलर्स के शारीरिक बनावट की तो जहां रोमन रेंस 6 फीट 3 इंच लम्बे और 120 किलो वजन के हैं, वहीं जे उसो 6 फीट 2 इंच लंबे और 102 किलो वजन के हैं। वैसे दोनों के पास ताकत समान है लेकिन मोमेंटम रोमन रेंस के पास ज्यादा है। फैंस को ये भी पता है कि रोमन रेंस की इस मैच में हार नहीं होगी। लेकिन फैंस को ये भी पता है कि जे उसो इतनी आसानी से हार नहीं मानेंगे। तो कुल मिलाकर देखा जाए तो ये मैच खास होगा। वैसे भी आप सोचिए जिन दो सुपरस्टार्स ने साथ में रेसलिंग सीखी हो वो रिंग में ताबड़तोड़ प्रदर्शन साथ में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: "गोल्डबर्ग बहुत ही लापरवाह रेसलर है क्योंकि उनसे लड़ने के बाद दूसरे सुपरस्टार्स की आंखों में आंसू रहते हैं"

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications