पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के ऊपर ऐज (Edge) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) ने जबरदस्त अटैक किया था। रोमन रेंस ने WWE फैंस को अब इस सैगमेंट में कुछ चीजें नोटिस करने के लिए कहा है। रोमन रेंस के ऊपर ऐज ने मेन इवेंट में आते ही अटैक कर दिया था और इसके बाद जे उसो और डेनियल ब्रायन भी इसमें शामिल हो गए थे। अब इस बात को लेकर रोमन रेंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और फैंस को संदेश दिया है।ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 को लेकर पूरी जानकारी: कब और कहां होगा आयोजन, शो में WWE फैंस होंगे मौजूदरोमन रेंस ने फैंस को दिया संदेशदरअसल मेन इवेंट में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था। कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के बाद ऐज भी आए और उन्होंने सीधे रोमन रेंस पर अटैक कर दिया। इसके बाद डेनियल ब्रायन ने भी जे उसो को रिंग के बाहर फेंक दिया था। डेनियल ब्रायन फिर रोमन रेंस को मारने गए लेकिन ऐज ने उन्हें धक्का दे दिया क्योंकि ऐज ये जॉब खुद करना चाहते थे। डेनियल ब्रायन ने फिर रनिंग नी ऐज को गुस्से में आकर मार दी थी।WWE ने इस सैगमेंट की क्लिप पोस्ट की और रोमन रेंस ने इस पर अपना कमेंट दिया। रोमन रेंस ने इस सैगमेंट में मजेदार चीज फैंस को नोटिस करने की बात कही। जब ऐज रिंग में आए तो उन्होंने बहुत तेजी से माइक रोमन रेंस के ऊपर फेंका था। रोमन रेंस ने इस माइक को काफी कम समय में शानदार एक्शन में अपने हाथ में पकड़ लिया था। इसी चीज को लेकर रोमन रेंस ने यहां कमेंट किया है।ये भी पढ़ें:- AEW Revolution रिजल्ट्स: जॉन मोक्सली हुए बुरी तरह लहूलुहान, 61 साल के दिग्गज सुपरस्टार ने की धमाकेदार वापसी View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)रोमन रेंस ने किया कमेंटयह भी पढ़ें: WWE SmackDown में रोमन रेंस को होना पड़ा 'शर्मिंदा', ऐज और उनके सबसे दुश्मन ने भी किया खतरनाक अटैकरोमन रेंस ने जिस अंदाज में माइक को पकड़ा वो बहुत ही शानदार था और उन्होंने फैंस को उनकी एथलेटिसिस्म नोटिस करने के लिए कहा है। ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस का इस समय बहुत बड़ा नाम है और वो हील के रूप में यहां काम कर रहे हैं। WrestleMania 37 में रोमन रेंस का मुकाबला ऐज के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होने वाला है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।