"WWE में वापसी के बाद Roman Reigns को मिलेगा धोखा"- जानिए ट्राइबल चीफ को लेकर किसने किया चौंकाने वाला दावा

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को वापसी पर मिल सकता है धोखा (Photo: WWE.com)

Roman Reigns betrayal upon return: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को वापसी करने के बाद अपने ही साथी से धोखा मिल सकता है। यह दावा करके लोगों को एक रेसलिंग दिग्गज ने चौंकाया है। डच मेंटल ने यह दावा एक रेसलिंग शो के दौरान किया है।

Ad

डच मेंटल ने Sportskeeda के शो Smack Talk में यह माना कि मौजूदा समय का ब्लडलाइन पॉल हेमन पर हमला कर सकता है ताकि रोमन रेंस वापसी कर सकें। उनका मानना है कि इसके बाद कुछ समय के लिए हेमन वापसी कर रहे रोमन के साथ हो सकते हैं लेकिन बाद में अपने असली रंग दिखाते हुए उन्हें धोखा दे सकते हैं। उन्होंने कहा

"मुझे लगता है कि इसका कुछ लेना देना पॉल हेमन से है। वह उन्हें बिल्कुल बुरा नहीं बना सकते हैं, लेकिन वह (द ब्लडलाइन) उनका (पॉल का) अपमान करेंगे, फिर उन्हें पीटा जाएगा और उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाएगा। वह इसको कैसे करते हैं यह उनपर निर्भर है। यह रोमन रेंस को वापस लाने के लिए काफी होगा। मुझे ऐसा लगता है। उसके बाद पॉल भी बेबीफेस हो जाएंगे और लोग इसको पसंद करेंगे। इसके बाद हेमन यह दिखा सकते हैं कि वह कितने बुरे हैं और रोमन को धोखा दे सकते हैं।"
youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा

सोलो सिकोआ ने SmackDown के मेन इवेंट में कोडी रोड्स के साथ अपने मैच से पहले बैकस्टेज यह बताया कि रोमन रेंस वापस नहीं आने वाले हैं। यह सुनकर फैंस और पॉल हेमन चौंक गए थे। इसके बाद से फैंस खासे हैरान हैं कि क्या यह बात सच है या यह कोई झूठ है जिसको सोलो सबके दिमाग में डालकर उसको सच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसको सुनने के बाद पॉल हेमन की एक तस्वीर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें वह गुमसुम नजर आ रहे हैं। वह रिंग के किनारे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें होश ही नहीं है कि वह कहां हैं। पॉल बिना किसी एक्सप्रेशन के स्टील स्टेप्स के सहारे हैं जो उनके जाने पहचाने अंदाज से एकदम अलग है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications