ThunderDome एरा खत्म होने के बाद पहली बार इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में फैंस की वापसी देखने को मिली। 6 सुपरस्टार्स ने ह्यूस्टन में एक साल बाद फैंस का स्वागत किया और जबरदस्त मैच दिया। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज का मुकाबला ऐज (Edge) और मिस्टीरियो फैमिली के साथ हुआ। इस मैच में रोमन रेंस और द उसोज ने जीत हासिल की लेकिन ऐज सभी के ऊपर भारी पड़ गए। फैंस ने भी ऐज का जबरदस्त सपोर्ट किया।ये भी पढ़ें:-WWE सुपरस्टार्स फैंस के रिटर्न से पहले हुए भावुक, रोमन रेंस ने दी दुश्मन को धमकी, गोल्डबर्ग की वापसी का ऐलान?WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की हालत हुई खराबSmackDown में लाइव क्राउड के सामने हील्स और बेबीफेस सुपरस्टार्स ने शुरूआत में जबरदस्त काम किया। ऐज, रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने शानदार काम किया लेकिन द उसोज और रेंस ने भी फैंस का दिल जीत लिया। अच्छी केमिस्ट्री के कारण रेंस और दे उसोज ने मैच जीत लिया।ये भी पढ़ें:-2 कारणों से गोल्डबर्ग की WWE में वापसी होनी चाहिए और 2 ऐसा क्यों नहीं होना चाहिएमैच के बाद जो हुआ वो देखने लायक था। ऐसा लगा कि रोमन रेंस फैंस के सामने अच्छा मोमेंटम प्राप्त कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐज के ऊपर रेंस ने अटैक जरूर किया लेकिन ऐज ने जबरदस्त वापसी कर रेंस की हालत खराब कर दी। ऐज ने खतरनाक स्पीयर रेंस को दिया और इसके बाद लॉक लगा दिया। फैंस का जबरदस्त साथ इस दौरान ऐज को मिला।ये भी पढ़ें:-WWE Rumor Roundup: Money in the Bank 2021 में टॉप सुपरस्टार की होगी वापसी, यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को लेकर बड़ी खबरThe team of @WWERomanReigns & @WWEUsos pick up the win on #SmackDown! pic.twitter.com/fHdpmFBo8b— WWE (@WWE) July 17, 2021ऐज ने इसके बाद यूनिवर्सल टाइटल को हाथ में उठाया और फैंस काफी चीयर इस दौरान करने लगे। रोमन रेंस बुरी तरह इस दौरान नीचे गिरे हुए थे। MITB पीपीवी में ऐज का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। दोनों के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।Could we be looking at a preview of #MITB this Sunday?! pic.twitter.com/oG0HldMqCE— WWE (@WWE) July 17, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!