WWE में Roman Reigns के सबसे बड़े दुश्मन के साथ नज़र आया ट्राइबल चीफ का साथी, सोशल मीडिया पर जबरदस्त तस्वीर हो रही वायरल

roman reigns paul heyman
रोमन रेंस के साथी उनके सबसे बड़े दुश्मन के साथ नज़र आया

WWE: रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन WWE में करीब 3 सालों से एकसाथ काम कर रहे हैं, लेकिन हेमन को हाल ही में ट्राइबल चीफ के सबसे बड़े दुश्मन के साथ देखा गया है। NXT के हालिया एपिसोड में कार्मेलो हेज (Carmelo Hayes) की ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) पर जीत के बाद द अंडरटेकर (The Undertaker) ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली थी।

द अंडरटेकर ने पहले ब्रेकर को चोकस्लैम लगाया और उसके बाद हेज के साथ उनकी जीत को सेलिब्रेट भी किया। अब WWE ने सोशल मीडिया पर बैकस्टेज से ली गई एक तस्वीर जारी की है, जिसमें पॉल हेमन और अंडरटेकर को हंसते हुए एक-दूसरे से बात करते देखा जा सकता है।

आपको याद दिला दें कि द डैडमैन ने आखिरी मैच WrestleMania 36 में लड़ा था, जहां उन्होंने एजे स्टाइल्स को हराया था। वहीं हाल ही में एक वीडियो सामने आई, जिसमें द अंडरटेकर को मजाकिया अंदाज में शॉन माइकल्स से रीमैच के बारे में पूछते देखा गया था। खैर ये तो समय ही बताएगा कि अंडरटेकर वाकई में मजाक कर रहे थे या वो एक आखिरी मैच लड़ने का विचार कर रहे हैं।

WWE WrestleMania 33 में हुआ था Roman Reigns और The Undertaker का महामुकाबला

साल 2017 के समय Roman Reigns WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बन चुके थे और उसी साल WrestleMania 33 के लिए उनकी दुश्मनी द अंडरटेकर से शुरू हुई। मेनिया में आखिरकार उनका मैच बुक किया गया, जहां रोमन WrestleMania इतिहास में अंडरटेकर को हराने वाले केवल दूसरे रेसलर बने थे

साल 2014 की बात करें तो पॉल हेमन ने Bleacher Report को दिए एक इंटरव्यू में द अंडरटेकर का जिक्र करते हुए कहा था कि:

"मुझे लगता है कि इस इंडस्ट्री को ब्रॉक लैसनर की तरह दूसरा द अंडरटेकर भी कभी नहीं मिलेगा। आप उनकी जगह किसी को नहीं दे सकते। आपको एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो किरदार में अंदर तक घुस जाए और अपनी विरासत कायम करे। इन चीज़ों का मिश्रण होता है तभी आपको एक बहुत बड़ा सुपरस्टार मिल सकता है। ऐसा शायद कोई दूसरा रेसलर नहीं कर सकता था। कोई अन्य रेसलर इस तरह के किरदार में शायद कभी सर्वाइव नहीं कर पाता।"

youtube-cover

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications