WWE Crown Jewel: Roman Reigns द्वारा किए गए प्रदर्शन पर नजर, इन 8 रेसलर्स को दी है करारी शिकस्त 

WWE
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Crown Jewel Performance: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) है, जिसका आयोजन नवंबर की शुरुआत में किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस शो में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रोमन रेंस (Roman Reigns) एक्शन में जरूर दिखाई देंगे। अभी तक उनके मैच का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इवेंट में काफी समय बचा हुआ है और उन्हें लेकर जल्द ही WWE फैसला ले सकती है।

Ad

रोमन रेंस का प्रदर्शन Crown Jewel में काफी जबरदस्त रहा है और सिर्फ एक बार उन्होंने इस शो को मिस किया है। 2018 को छोड़ दिया जाए, तो वो हर बार (2019, 2021, 2022 और 2023) लड़ते हुए दिखाई दिए। तीन बार वो बतौर चैंपियन इस इवेंट में गए और अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। इसके अलावा वो 10 मैन टैग टीम मैच का भी हिस्सा रहे, जिसमें उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

आपको बता दें कि रेंस के प्रदर्शन की सबसे खास बात यह है कि वो आजतक Crown Jewel में हारे नहीं हैं। यह देखना होगा कि वो अपनी इस खास स्ट्रीक को कायम रख पाते हैं या नहींं। खैर, बिना किसी देरी के नजर डालते हैं Crown Jewel में रोमन रेंस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर:

Roman Reigns द्वारा WWE Crown Jewel में किए गए प्रदर्शन पर नजर:

  • Crown Jewel 2019: टीम होगन (रोमन रेंस, चैड गेबल, मुस्तफा अली, रिकोशे और रूसेव) ने टीम फ्लेयर (ड्रू मैकइंटायर, रैंडी ऑर्टन, बॉबी लैश्ले, बैरन कॉर्बिन और शिंस्के नाकामुरा) को हराया था। रेंस ने ऑर्टन को पिन करते हुए अपनी टीम को दिलाई थी जीत।

youtube-cover
Ad
  • Crown Jewel 2021: रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। ट्राइबल चीफ ने जीत दर्ज करते हुए अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

youtube-cover
Ad
  • Crown Jewel 2022: लोगन पॉल ने रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। अंत में रेंस ने जीत दर्ज की और अपना टाइटल रिटेन किया।

youtube-cover
  • Crown Jewel 2023: अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला। हेड ऑफ द टेबल ने यहां पर भी जीत दर्ज की और चैंपियनशिप को बरकरार रखा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications