WWE न्यूज़: रोमन रेंस के बारे कुछ अहम जानकारी जिसको जाननी जरुरी है

The shield

रोमन रेंस कंपनी के टॉप सुपरस्टार थे। वह रॉ के लोकर रूम के भी लीडर थे। रोमन रेंस WWE के शानदार रैसलरों में गिने जाते हैं। आज हम आपको उनके करियर के कुछ सबसे बड़े उतार चढ़ाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

Ad

सबसे पहले रोमन रेंस को NXT में डाला गया जो कंपनी का डेवलोपमेन्टल शो है, वह पर उन्होंने कुछ खास नहीं किया। लेकिन जब उन्होंने सर्वाइवर सीरीज में शील्ड के साथ अपना डेब्यू किया, तब उन्होंने सबको पछाड़ दिया। साल 2012 में अपना रिंग डेब्यू करने वाले रोमन रेन्स ने आते ही धमाका कर दिया। उन्होंने लगभग सभी बड़े रैसलरों को अपना निशाना बनाया था। इसके बाद जब शील्ड अलग हो गयी, फिर साल 2015 मे उन्हें सिंगल पुश मिलने लगा।

लेकिन फिर उन्हें पुश के बीच हर्निया हो गया जिसके बाद वे रिंग से दूर हो गये। कुछ महीने बाद उन्होंने अपनी वापसी रॉयल रम्बल में की और रॉयल रम्बल को भी जीत लिया। फिर उन्होंने रैसलमैनिया में अपना पहला बड़ा मैच ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ा, लेकिन उसमें वे हर गए।

इसके बाद उन्होंने फिर से अगली रैसलमेनिया जैसे बड़े प्लेटफार्म पर ट्रिपल एच को हराकर टाइटल अपने नाम किया। रैसलमैनिया में टाइटल बेल्ट जीतने के बावजूद उनकी किस्मत कुछ ख़ास नहीं रही। उन्हें वेलनेस पॉलिसी तोड़ने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। फिर कुछ समय तक वह WWE से बाहर हो गए।

सस्पेंड होने के वापसी के बाद उन्होंने फिर से रेसलमैनिया में अंडरटेकर को हराया। फिर उसके 3 महीने बाद वे शील्ड को फिर से एक साथ ले आये। इस बार भी उनकी किस्मत कुछ ख़ास नहीं रही। इस बार वायरस का शिकार हो गये। इसकी वजह से वह टीएलसी के इवेंट से भी बाहर हो गए। जिसके बाद कर्ट एंगल ने उनके जगह मैच लड़ा। वायरस की वजह से वे हफ्तों रिंग से दूर रहे।

कुछ समय बाद उन्होंने समरस्लैम में ब्रॉक लेसनर को हराया और यूनिवर्सल टाइटल बेल्ट अपने नाम की। लेकिन ये खुशी उनके फैंस के लिए बस कुछ समय की ही थी। इस बार रोमन को अपनी निजी जिन्दगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़नी थी।

फिर रॉ में उन्होंने ल्यूकीमिया (एक तरह का ब्लैड कैंसर ) की जानकारी देकर सबको सकते में डाल दिया। वे इस समय अपने कैंसर का ही इलाज करा रहे हैं। रोमन रेंस का पूरा WWE करियर उतार चढ़ाव में ही गया।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications