WWE को छोड़ने और दूसरी कंपनी में डेब्यू से पहले दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी, SummerSlam में लड़ा था अपना आखिरी मैच

Ujjaval
WWE को रोंडा राउजी ने कह दिया है अलविदा
WWE को रोंडा राउजी ने कह दिया है अलविदा

Ronda Rousey: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को शेना बैज़लर (Shayan Baszleer) के खिलाफ MMA रूल्स मैच में हार मिली थी। इसके बाद राउजी के कंपनी छोड़ने को लेकर रिपोर्ट्स आई थी। हाल ही में हुई कुछ चीज़ों ने रोंडा के WWE छोड़ने की अफवाहों पर मुहर लगा दी है। रोंडा ने भी चुप्पी तोड़ते हुए WWE के बाहर अपनी अगली अपीयरेंस को हाइप किया।

Ad

रोंडा राउजी ने अफवाहों के बीच अब कन्फर्म कर दिया कि वो WWE छोड़ चुकी हैं। राउजी ने Lucha VaVoom के Area 51 इवेंट के दौरान आकर सभी फैंस को चौंका दिया था। इससे साफ हो गया कि उनका WWE के साथ सफर खत्म हो गया है। WWE ने भी अब उन्हें अपनी आधिकारिक वेबसाइट के एलुमनाई सेक्शन में डाल दिया है।

WWE के इस सेक्शन में अमूमन कंपनी का मौजूदा समय में हिस्सा नहीं रहने वाले सुपरस्टार्स शामिल होते हैं। इस चीज़ के बाद एक और बड़ा ऐलान हुआ। Wrestling Revolver ने बताया कि रोंडा राउजी नवंबर 2023 में उनके शो पर नज़र आएंगी। रोंडा राउजी ने भी अपनी इस अपीयरेंस और डेब्यू को सोशल मीडिया पर हाइप किया।

इसी बीच उन्होंने WWE से जाने के बारे में कुछ नहीं बोला और सिर्फ अपनी अपीयरेंस के बारे में सभी को जानकारी दी। इन सभी चीज़ों से क्लियर होता है कि रोंडा अब WWE के साथ आधिकारिक तौर पर नहीं हैं और वो अपने करियर में आगे बढ़ गई हैं। रोंडा ने अपने पोस्ट में Wrestling Revolver में नज़र आने को लेकर उत्साह जताया।

आप नीचे रोंडा राउजी की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

Ronda Rousey का WWE में दूसरा रन उतना खास नहीं रहा

रोंडा राउजी ने WWE के साथ 2017 में डील साइन की थी। उन्होंने WrestleMania 34 में डेब्यू करने के बाद Raw विमेंस टाइटल पर भी कब्जा किया था। वो WrestleMania 35 के मेन इवेंट का हिस्सा बनी थीं और टाइटल हारने के बाद ब्रेक पर चली गईं। रोंडा ने लंबे इंतजार के बाद 2022 के विमेंस Royal Rumble मैच में वापसी की और जीत हासिल की।

रोंडा को WWE में अपने दूसरे रन के दौरान चैंपियनशिप जीतने के बावजूद उतनी सफलता नहीं मिली। फैंस को उनका काम पसंद नहीं आया और रिपोर्ट्स के अनुसार रोंडा भी खुश नहीं थीं। रोंडा ने इसी के चलते SummerSlam 2023 में अपना आखिरी मैच लड़ा और वो अब कंपनी छोड़ चुकी हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications