पूर्व WWE रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी को लेकर सभी लोग चर्चा कर रहे हैं। काफी समय हो गया रोंडा राउजी WWE टीवी पर नजर नहीं आईं हैं। फैंस अब रोंडा राउजी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। एक खुशखबरी फैंस के लिए आई हैं। हाल ही में रोंडा राउजी ट्रेनिंग करती हुई नजर आईँ हैं। WWE हॉल ऑफ फेमर रॉडी पाइपर की बेटी टील टोम्बस के साथ वो ट्रेनिंग करते हुए नजर आई। टोम्बस ने इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर पोस्ट किया है। जिसमें साफ दिख रहा है रोंडा राउजी अब तैयारी कर रही हैं। टोम्बस भी अपनी इंजरी से वापसी के बाद अब ट्रेनिंग कर रही हैं।ये भी पढ़ें: WWE Smackdown, 11 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें View this post on Instagram Ring time fun time A post shared by TEAL PIPER (@ariel_teal_toombs) on Sep 11, 2020 at 2:57pm PDT View this post on Instagram I’m 6 months out from acl /meniscus reconstruction and so happy to be back at it #wrestling A post shared by TEAL PIPER (@ariel_teal_toombs) on Sep 11, 2020 at 3:04pm PDTकब होगी रोंडा राउजी की वापसी?रोंडा राउजी और रॉडी पाइपर काफी करीब हैं। साल 2018 रॉयल रंबल में रोंडा राउजी ने अपना डेब्यू किया था। रेसलमेनिया 34 में इसके बादा रोंडा राउजी ने कर्ट एंगल के साथ मिलकर ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को हराया था। समरस्लैम 2018 में रोंडा राउजी ने एलेक्सा ब्लिस को हराकर रॉ विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद रेसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच बैकी लिंच, रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के बीच हुआ था। बैकी लिंच ने ये मैच जीत लिया था और वो स्मैकडाउन, रॉ विमेंस चैंपियन बनीं।रेसलमेनिया 35 के बाद से ही रोंडा राउजी WWE में नजर नहीं आई है। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में उनकी वापसी को लेकर काफी चर्चाएं भी चल रही थी। कई इंटरव्यूज में रोंडा राउजी कह चुकी हैं कि उन्हें वापसी की जल्दी नहीं है लेकिन वो वापसी जरूर करेंगी। रॉ की व्यूअरशिप इस समय काफी खराब चल रही है। कोई बड़ा सुपरस्टार भी वहां पर मौजूद नहीं है। विंस मैकमैहन भी अब रोंडा राउजी को जल्द से जल्द लाने की कोशिश करेंगे।फिलहाल इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि रोंडा राउजी अब वापसी के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं। अगर ऐसा है तो फिर जल्द ही उनकी वापसी देखने को मिल सकती है। स्मैकडाउन में रोमन रेंस की वापसी हो गई है। स्मैकडाउन की व्यूअरशिप अब अच्छी हो गई है। लेकिन रॉ की हालत अभी भी ठीक नहीं है। वैसे भी रोंडा राउजी को अब बहुत टाइम हो गया है। फैंस भी अब रिंग में जल्द से जल्द उन्हें देखना चाहते हैं।ये भी पढ़ें: Smackdown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के दमदार प्रदर्शन की फैंस ने की जमकर तारीफ