रोंडा राउजी को WWE से गए हुए काफी दिन हो गए हैं। रेसलमेनिया 35 में रॉ विमेंस चैंपियनशिप हारने के बाद से वो नजर नहीं आई हैं। रोंडा राउजी की वापसी का इंतजार अब सभी फैंस कर रहे हैें। लेकिन वो दिन अब जल्द आने वाला है जब रोंडा राउजी रिंग में वापसी करेंगी। दरअसल WWE ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर नटालिया और रोंडा राउजी के बीच साल 2018 में हुए मैच के बारे में लिखा। दोनों के बीच मंडे नाइट रॉ में मैच हुआ था। इसमें ट्वीट पर रोंडा राउजी ने ट्वीट किया और कहा कि ये उनका सबसे फेवरेट मैचों में से एक था। रोंडा राउजी ने आगे लिखा कि वो आगे जाकर इस मैच का रीमैच चाहती हैं और इसके लिए तैयार हैं।One of my fav matches - such a huge challenge in so many ways, what a crazy day 🥋❤️ looking forward to a rematch someday @NatbyNature! https://t.co/CVNWBU0n8m— Ronda Rousey (@RondaRousey) September 17, 2020WWE में रोंडा राउजी का कमालइस समय देखा जाए तो रॉ को रोंडा राउजी की जरूरत भी है। रॉ की व्यू्अरशिप काफी बुरी हो रही है। रॉ में कोई बड़ा नाम नहीं है। शायद विंस मैकमैहन अब रोंडा राउजी को लाने की सोच रहे होंगे। हाल ही में रोंडा राउजी ट्रेनिंग करती हुई भी नजर आ रही थी। कहीं ना कहीं ये इस बात का साइन है कि वो वापसी के लिए तैयारी कर रही है। वैसे देखा जाए तो रोंडा राउजी को WWE से गए काफी लंबा समय हो गया है। इस बीच पहले लगातार इंटरव्यू में रोंडा राउजी ने वापसी की बातों को हमेेशा टाल दिया था। लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा है।साल 2018 के रॉयल रंबल में रोंडा राउजी ने अपना डेब्यू किया था। रेसलमेनिया 34 में इसके बाद रोंडा राउजी ने शानदार मैच लड़ा था। दिग्गज कर्ट एंगल के साथ टीम बनाकर उन्होंने ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को हराया था। समरस्लैम 2018 में रोंडा राउजी ने एलेक्सा ब्लिस को हराकर रॉ विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद लगातार वो चैंपियन बनीं रही । लेकिन रेसलमेनिया 35 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस शो के मेन इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच बैकी लिंच, रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के बीच हुआ था। बैकी लिंच ने ये मैच जीत लिया था और वो स्मैकडाउन, रॉ विमेंस चैंपियन बनीं। इसके बाद से रोंडा राउजी रिंग में नजर नहीं आईं है। अब फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोंडा अगर रिंग में आ जाएंगी तो इससे कंपनी को भी बहुत फायदा होगा।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के कारण दूसरे सुपरस्टार्स को हुआ नुकसान, जॉन सीना के पुराने 'दुश्मन' की हुई वापसी, ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान