पिछले साल रेसलमेनिया 35 के बाद सुपरस्टार रोंडा राउजी नजर नहीं आईं हैं। फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रेसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में उनका मुकाबला शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच के साथ हुआ था। इस बार रॉयल रंबल में भी उनकी वापसी नहीं हई। हालांकि एक अच्छी खबर ये हैं कि वो अभी भी WWE रोस्टर का हिस्सा है। Sean Ross Sapp of Fightful ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि रोंडा राउजी का कॉन्ट्रैक्ट अप्रैल 2021 तक WWE के साथ है। ये भी पढ़ें: WWE ने द ग्रेट खली द्वारा तैयार किए गए 3 भारतीय रेसलर्स को किया साइनRegarding Rousey's contract, since it's being talked about -- WWE confirmed on the record last year that she's signed into April 2021— Sean Ross Sapp of Fightful.com (@SeanRossSapp) January 29, 2020रोंडा ने कई बार इंटरव्यू में कहा कि वो अभी वापस नहीं आना चाहती हैं। और वो अपने परिवार को वक्त देना चाहती है। अगर 2021 तक वो कॉन्ट्रैक्ट में हैं तो वापसी जरूर करेंगी। हालांकि इस बात का अभी कुछ पता नहीं है कि वो कब वापसी करेंगी। काफी लंबा वक्त उन्हें बाहर गए हो गया है। लगभग एक साल अब उन्हें हो जाएगा। रेसलमेनिया 36 अब काफी नजदीक है। ऐसे में अब उनकी वापसी की अफवाहें काफी तेज हो गई है। रॉयल रंबल 2020 मैच में सभी ने सोचा था कि वो वापसी करेंगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। दो महीने का वक्त अब रेसलमेनिया को हैं। अगर वो वापसी करती हैं तो फिर विमेंस डिवीजन एक बार फिर आगे पहुंच जाएगा। पिछले साल रेसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में पहली बार विमेंस डिवीजन का मैच हुआ था। और इस मैच को पूरी दुनिया ने पसंद किया था। बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच ये मैच हुआ था। फैंस एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखना चाहते हैं। इस बार की रॉयल रंबल विजेता शार्लेट फ्लेयर हैं। उन्होंने अभी तक किसी भी चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं किया है। अफवाहें ये सामने आ रही है कि वो NXT चैंपियन रिया रिप्ली के साथ रेसलमेनिया में मुकाबला करेंगी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं