ब्रॉक लैसनर ने Royal Rumble मैच में 13 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट कर रोमन रेंस का रिकॉर्ड तोड़ा

Enter caption

ब्रॉक लैसनर ने रॉयल रंबल 2020 मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने रंबल मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेट करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोमन रेंस के नाम पहले ये रिकॉर्ड था उन्होंने 12 सुपरस्टार को एलिमिनेट किया था। लेकिन अब ये लैसनर के नाम रिकॉर्ड हो गया है। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच में 13 सुपरस्टार्स को ब्रॉन स्ट्रोमैन ने बाहर किया था। और यहां पर लैसनर ने 13 सुपरस्टार्स को एलिनिमेट किया।

Ad

सबसे पहले ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की। दूसरे नंबर पर इलायस ने एंट्री की। लैसनर ने इलायस को बाहर से अंदर लाकर सुपलैक्स दिया। लैसनर ने गिटार को इलायस के ऊपर फोड़ दिया। और उन्हें एलिमिनेट कर दिया। लैसनर से मुकाबला करने तीसरे नंबर पर एरिक रोवन आए। एरिक रोवन को भी लैसनर ने बाहर कर दिया। नंबर चार पर रूड आ गए है। रूड को एफ 5 लैसनर ने दे दिया है। लैसनर ने रूड को भी बाहर कर दिया है। जॉन मॉरिसन आ गए है। मॉरिसन को भी लैसनर ने बाहर कर दिया। कोफी इसके बाद आ गए हैं। इसके बाद रे मिस्टीरियो आए। बिग ई फिर आ गए है।

ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble रिजल्ट्स - 26 जनवरी, 2020

लैसनर ने बिग ई और रे मिस्टीरियो को भी बाहर किया। सिजेरो आ गए है। लेकिन कोफी और सिजेरो को भी लैसनर ने बाहर फेंक दिया। बैंजामिन आ गए। लैसनर के दोस्त बैंजामिन है। दोनों एक दूसरे के गले लगे गए लेकिन इसके बाद बैैंजामिन को भी बाहर लैसनर ने फेंक दिया। नाकामुरा इसके बाद आ गए है। नाकामुरा को भी बाहर उन्होंने कर दिया। एमवीपी ने सरप्राइज एंट्री कर ली है। लेकिन उन्हें भी लैसनर ने बाहर फेंक दिया। इसके बाद कीथ ली आए। कीथ ली ने लैसनर को शोल्डर देकर गिरा दिया। इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन आ गए। स्ट्रोमैन ने लैसनर और कीथ ली के ऊपर अटैक कर दिया। लैसनर ने स्ट्रोमैन और कीथ ली दोनों को बाहर कर दिया। रिकोशे इसके बाद आए। फिर मैकइंटायर आए। रिकोशे ने लो ब्लो दे दिया और मैकइंटायर ने लैसनर को रिंग के बाहर फेंक दिया। लैसनर ने इस मैच में 13 सुपरस्टार्स को बाहर किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications