WWE ने Royal Rumble 2021 पीपीवी के लिए तैयारियां पूरी कर ली है और आपको बता दें, इस पीपीवी में मेंस और विमेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच के अलावा अभी चार टाइटल मैच कराने की घोषणा की जा चुकी है। उम्मीद है कि मेंस और विमेंस Royal Rumble मैच के दौरान कई बड़े सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021: 3 हील और 2 फेस टर्न जो इस पीपीवी में देखने को मिल सकते हैं
आपको बता दें, Royal Rumble पीपीवी को WWE के 4 सबसे बड़े पीपीवी में से एक माना जाता है इसलिए इस पीपीवी के दौरान कुछ बड़े WWE सुपरस्टार्स को मैच जीतने की सख्त जरूरत है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 सुपरस्टार्स का जिक्र करने जा रहे हैं जिन्हें इस पीपीवी में अपना मैच जीतने की सख्त जरुरत है।
5- WWE Royal Rumble 2021 में रोमन रेंस को अपना यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करने की जरूरत है
![केविन ओवेंस और रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5b5a0-16119929892553-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5b5a0-16119929892553-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5b5a0-16119929892553-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5b5a0-16119929892553-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5b5a0-16119929892553-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5b5a0-16119929892553-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5b5a0-16119929892553-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/5b5a0-16119929892553-800.jpg 1920w)
Royal Rumble 2021 पीपीवी में रोमन रेंस, केविन ओवेंस के खिलाफ तीसरी बार अपना यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करने जा रहे हैं। इस फ्यूड के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच काफी हिंसक झड़प देखने को मिली है, इसलिए ऐसा लग रहा है कि यह मैच भी काफी खतरनाक साबित हो सकता है और आपको बता दें, यह एक लास्ट मैच स्टैंडिंग मैच होगा। हालांकि, फैंस ने इस फ्यूड का काफी आनंद लिया है लेकिन Royal Rumble पीपीवी में इस स्टोरीलाइन का अंत हो जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble Rumour Roundup: मेंस रॉयल रंबल मैच का होगा कंट्रोवर्सियल अंत, कई पूर्व सुपरस्टार्स कर सकते हैं वापसी
यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस वक्त शानदार फॉर्म हैं और लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में उन्हें केविन ओवेंस को हराकर इस फ्यूड को समाप्त कर देना चाहिए ताकि ये दोनों ही सुपरस्टार्स अब किसी नए स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सके। अगर ट्राइबल चीफ, ओवेंस के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करने में सफल रहते हैं तो ब्लू ब्रांड में उनका दबदबा और भी बढ़ जाएगा और इसके बाद वह बिग ई, डेनियल ब्रायन जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ फ्यूड करते हुए नजर आ सकते हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- डेनियल ब्रायन को Royal Rumble मैच जीतना चाहिए
![डेनियल ब्रायन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a40f2-16119935896836-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a40f2-16119935896836-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a40f2-16119935896836-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a40f2-16119935896836-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a40f2-16119935896836-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a40f2-16119935896836-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a40f2-16119935896836-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/a40f2-16119935896836-800.jpg 1920w)
अभी तक यह चीज साफ नहीं है कि इस साल Royal Rumble मैच का विजेता कौन सा सुपरस्टार बनने वाला है, हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों के दौरान डेनियल ब्रायन ने जिस तरह का मोमेंटम हासिल किया है, उससे ऐसा लग रहा है कि वह Royal Rumble मैच विजेता बन सकते हैं।
वैसे भी, ब्रायन अपने करियर में कभी भी Royal Rumble मैच नहीं जीत पाए हैं और अगर इस साल वह यह मैच जीत जाते हैं तो वह यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के टाइटल के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। यही नहीं, Royal Rumble विनर बनकर ब्रायन, रोमन द्वारा उनपर किये गए हमले का बदला भी ले सकते हैं।
3- बियांका ब्लेयर (विमेंस Royal Rumble)
![बियांका ब्लेयर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/12484-16119939816313-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/12484-16119939816313-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/12484-16119939816313-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/12484-16119939816313-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/12484-16119939816313-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/12484-16119939816313-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/12484-16119939816313-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/12484-16119939816313-800.jpg 1920w)
बियांका ब्लेयर को पिछले कुछ समय से काफी पुश दिया गया है और वह SmackDown के डोमिनेंट सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरी हैं। इसके अलावा उन्हें बेली के साथ फ्यूड और साशा बैंक्स के साथ जोड़ी बनाकर यह चीज साबित की है कि वह टाइटल पिक्चर में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
आपको बता दें,,बियांका ब्लेयर के अलावा एलेक्सा ब्लिस, रिया रिप्ली, बेली जैसी सुपरस्टार्स के भी विमेंस Royal Rumble विनर बनने की संभावना है। हालांकि, इस वक्त बियांका के पास सबसे ज्यादा मोमेंटम मौजूद है इसलिए इस साल उन्हें विमेंस Royal Rumble मैच जीतना चाहिए।
2- Royal Rumble 2021 में शार्लेट फ्लेयर और असुका विमेंस टैग टीम टाइटल डिफेंड करें
![शार्लेट फ्लेयर और असुका](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f938b-16119944835071-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f938b-16119944835071-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f938b-16119944835071-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f938b-16119944835071-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f938b-16119944835071-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f938b-16119944835071-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f938b-16119944835071-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/f938b-16119944835071-800.jpg 1920w)
वर्तमान विमेंस टैग टीम चैपियंस असुका और शार्लेट फ्लेयर Royal Rumble 2021 पीपीवी में नाया जैक्स और शायना बैजलर के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करने जा रहे हैं, हालांकि, इस मैच में असुका और शार्लेट की जोड़ी को नाया जैक्स और शायना बैजलर को हराकर अपना टाइटल डिफेंड करना चाहिए।
वैसे भी, नाया जैक्स & शायना बैजलर की जोड़ी लंबे वक्त तक चैंपियन रह चुकी है और असुका & शार्लेट की जोड़ी को चैंपियन बने रहने की जरूरत है क्योंकि चैंपियन रहते हुए यह जोड़ी विमेंस टैग टीम डिवीजन को रोमांचक बना सकती हैं।
1- Royal Rumble 2021 में द मिज को मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करना चाहिए
![द मिज](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c87b7-16119948366307-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c87b7-16119948366307-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c87b7-16119948366307-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c87b7-16119948366307-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c87b7-16119948366307-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c87b7-16119948366307-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c87b7-16119948366307-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/c87b7-16119948366307-800.jpg 1920w)
Royal Rumble 2021 पीपीवी में ड्रू मैकइंटायर, गोल्डबर्ग के खिलाफ अपना WWE चैंपियनशिप डिफेंड करते हुए नजर आएंगे और रिपोर्ट्स की माने तो गोल्डबर्ग इस मैच में नए WWE चैंपियन बन सकते हैं। हालांकि, द मिज ने इस मैच के दौरान अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने का खुलासा करके चीजों को और भी रोमांचक बना दिया है।
अगर मिज अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने के लिए इस मैच में दखल देते हैं तो उन्हें नया WWE चैंपियन बनना चाहिए। हालांकि, अगर इस मैच के दौरान मिज अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने के बाद चैंपियन नहीं बनने वाले हैं तो WWE को उन्हें इस मैच से दूर ही रखना चाहिए।