Royal Rumble 2022: 5 कारणों से WWE Superstar Brock Lesnar ने इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता

WWE Royal Rumble मैच में ब्रॉक लैसनर ने जीत दर्ज की
WWE Royal Rumble मैच में ब्रॉक लैसनर ने जीत दर्ज की

WWE Royal Rumble 2022 के मेन इवेंट में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। मेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच का आयोजन मेन इवेंट में किया गया था। इस मुकाबले में कई बड़े सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया था लेकिन अंत में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने जीत दर्ज की। एजे स्टाइल्स (AJ Styles), बिग ई (Big E), शेमस (Sheamus), रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio), केविन ओवेंस (Kevin Owens), रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और कोफी किंग्सटन (Kofi Kingstn) जैसे बड़े सुपरस्टार्स ने मुकाबले में हिस्सा लिया।

मैच के दौरान ड्रू मैकइंटायर ने शॉकिंग रिटर्न किया। इसके अलावा शेन मैकमैहन और बैड बनी भी मुकाबले का हिस्सा बनते हुए नजर आए। हालांकि, अंत में सबसे बड़ा सरप्राइज देखने को मिला जब ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की और आकर कई सारे एलिमिनेशन किए। कुछ समय पहले ही ब्रॉक लैसनर ने बॉबी लैश्ले के खिलाफ अपना WWE टाइटल मैच हारा था। उन्हें रोमन रेंस और पॉल हेमन की वजह से हार मिली थी।

उन्होंने यहां आकर अपना गुस्सा निकाला और अंत में ड्रू मैकइंटायर को एलिमिनेट करते हुए मेंस Royal Rumble मैच में जीत दर्ज की। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से ब्रॉक को विजेता बनाया गया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनसे पता चलता है कि आखिर क्यों ब्रॉक लैसनर ने मेंस Royal Rumble मैच में जीत दर्ज की।

5- WWE Royal Rumble में फैंस को सरप्राइज करने के लिए

Royal Rumble मैच में सभी उम्मीद कर रहे थे कि बिग ई की जीत होगी। वो जीत दर्ज करने के फेवरेट थे और बेटिंग ऑड्स में भी उनका नाम सबसे ऊपर था। इसके अलावा कई लोग एजे स्टाइल्स और ड्रू मैकइंटायर की जीत के कयास भी लगा रहे थे लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

Royal Rumble में ज्यादा बड़े एंट्रेंट देखने को नहीं मिले। इसी वजह से WWE पर फैंस को सरप्राइज देने का दबाव था। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर को Royal Rumble मैच में शामिल किया गया और अंत में उन्हें जीत मिली। ढेरों प्रशंसक इस दिग्गज रेसलर की जीत से चौंक गए थे।

4- ब्रॉक लैसनर के पास बॉबी लैश्ले से रीमैच हासिल करने का रास्ता खुल गया

ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच मैच काफी अच्छी तरह आगे बढ़ रहा था। हालांकि, रोमन रेंस की वजह से लैसनर अपने WWE टाइटल को हार गए। ब्रॉक लैसनर को चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था और अब वो अपने WWE टाइटल को एक बार फिर हासिल करने की कोशिश करेंगे।

उनके पास WrestleMania जैसे बड़े इवेंट में किसी भी चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का मौका है। इसी वजह से वो बॉबी लैश्ले को चुन सकते हैं। कई लोगों को उनके ड्रीम मैच का अंत पसंद नहीं आया था। इसी वजह से ब्रॉक लैसनर को Royal Rumble में जीत दिलाई गई। अब वो WrestleMania में अपने रीमैच की मांग कर पाएंगे।

3- ब्रॉक लैसनर की WWE टाइटल मैच में हार से सेंस बन रहा था

ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिलना काफी ज्यादा शॉकिंग चीज़ रही थी। हालांकि, हार के बाद लैसनर की Royal Rumble में जीत का सबसे ज्यादा सेंस बन रहा था। पहले भी कई बार चैंपियनशिप हारने के बाद सुपरस्टार्स ने Royal Rumble मैच में एंट्री करते हुए जीत दर्ज की है।

ब्रॉक लैसनर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने अपने WWE टाइटल को हारा था और इसी कारण उनकी जीत का सेंस बन रहा था। लैसनर जैसे दिग्गज सुपरस्टार को WWE अमूमन कमजोर नहीं दिखाता है और इसी वजह से उन्हें बाद में Royal Rumble मैच जीतने का मौका दिया गया।

2- ब्रॉक लैसनर इस समय WWE के सबसे बड़े बेबीफेस हैं

ब्रॉक लैसनर ने वापसी के बाद से WWE में बेबीफेस के तौर पर काम किया है। फैंस को उनका यह रन पसंद आया क्योंकि उन्होंने अपने लुक और कैरेक्टर दोनों में बदलाव किया। ब्रॉक लैसनर को लगातार फैंस की ओर से अच्छा रिएक्शन मिल रहा था और वो बेबीफेस के रूप में प्रभावित कर पा रहे थे।

Royal Rumble मैच का काफी महत्व है और इसी वजह से बेबीफेस सुपरस्टार्स को यहां जीत दर्ज करने से फायदा होता है। सैथ रॉलिंस, ऐज और ड्रू मैकइंटायर ने पिछले कुछ सालों में बेबीफेस के तौर पर Royal Rumble मैच जीता था और उस समय वो WWE के सबसे बड़े बेबीफेस थे। इसी कारण अभी ब्रॉक लैसनर को विजेता बनाया जाना सही निर्णय था। उन्हें इस जीत की जरूरत थी।

1- रोमन रेंस के खिलाफ WrestleMania में मैच बुक करने के लिए

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच स्टोरीलाइन कुछ हफ्तों के लिए रुक गई थी। हालांकि, रोमन रेंस ने Royal Rumble में ब्रॉक लैसनर की हार का कारण बनकर इसकी एक बार फिर शुरुआत कर दी। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच एक मैच बाकी था और WWE इसे WrestleMania के लिए प्लान कर रहा था।

इसी कारण ब्रॉक लैसनर ने मेंस Royal Rumble मैच जीता। अब उनके पास रोमन रेंस से बदला लेने और WrestleMania में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का मौका है। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच जबरदस्त दुश्मनी का अंत WrestleMania में देखने को मिल जाएगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now