WWE Royal Rumble 2019 को लेकर सट्टाबाजार के शुरुआती भाव सामने आए

Ankit
Enter caption

रॉयल रंबल का काउंटडाउन शुरु हो गया है , पूरी तैयारियां हो चुकी है जबकि मैच कार्ड भी तैयार है। हालांकि कुछ दिन पहले रॉयल रंबल के लिए सट्टाबाजार के भाव सामने आ गए हैं। रॉयल रंबल में इस बार दो रंबल मैच और सात चैंपियनशिप मैच होने वाले हैं। 5Dimes और pwunlimited.net की रिपोर्ट्स के सट्टाबाजार के भाव सामने आए है। हालांकि जब जब बैटिंग्स ऑड्स सामने आते तो एक तरीके से ये रिजल्ट्स भी होते हैं ।

मैंस के रॉयल रंबल मैच में सैथ रॉलिंस को +170, मैकइंटायर +400, ब्रॉन स्ट्रोमैन +500, जॉन सीना +800 और केविन ओवंस को +2000 का भाव सामने आया है। अफवाहों के मुताबिक सैथ रॉलिंस इस बार जीतने वाले हैं और रॉलिंस पर लगा भाव भी उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है। विमेंस के मैच में के लिए शार्लेट -180. बैकी लिंच +160, एलेक्सा ब्लिस +2000, एंबर मून +2000 और रोंडा राउजी पर +2500 का भाव लगा है।

यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लैसनर पर -300 और फिन बैलर पर +220 का भाव लगा है, WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन पर -285 और एजे स्टाइल्स पर +205 भाव लगाया गया है। रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी पर -1350 और साशा बैंक्स पर +650 भाव लगाया गया हैं। दूसरी ओर स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियन पर -195 और बैकी पर +155 का भाव हैं ऐसे में माना जा रहा है कि असुका ही जीतने वाली हैं।

सट्टाबाजार के अनुसार स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन मैच के लिए द मिज और शेन मैकमैहन पर -245 और द बार पर +175 भाव दिया गया है। यूएस चैंपियन रुसेव को -310 और चैलेंजर शिंस्के नाकामुरा को +230 भाव दिया गया है, क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए बडी मर्फी को सबसे कम -150 का भाव दिया है।

खैर, अब देखना होगा कि सट्टाबाजार के ये भाव कितने सच होते हैं,रॉयल रंबल 27 जनवरी 2019 (भारत में 28 जनवरी) को होने वाली है।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links