WWE के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव ने AEW में डेब्यू कर लिया है। मीरो नाम से वहां पर उन्होंने डेब्यू किया है। WWE में हमेशा से रूसेव का बड़ा नाम रहा है। लेकिन उन्हें कभी पुश नहीं दिया गया। पिछले पांच महीने से रिंग से रूसेव बाहर चल रहे थे। इससे पहले WWE में वो लाना और लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन में थे। इस स्टोरीलाइन को सफलता ज्यादा नहीं मिली। COVID-19 के कारण फिर कई सुपरस्टार्स को कपंनी से निकाल दिया था। और इस लिस्ट में रूसेव का नाम भी शामिल था। उनका नाम देखकर पूरा WWE यूनिवर्सल चौंक गया था।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थीपूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव ने किया कमालWWE से रिलीज होने के बाद मीरो ने ट्विच चैनल पर बहुत अच्छा काम किया। स्ट्रीमिंग गेम्स, इंटरव्यूस से उन्होंने अपना फैन बेस काफी अच्छा बना लिया था। हालांकि उन्होंने इस बात के संकेत जुलाई में दे दिए थे कि वो अब रिंग में वापसी करेंगे। उन्होंने ये बात नहीं बताई थी कि वो AEW में डेब्यू करेंगे। ये WWE के बहुत बड़ा झटका है। इस हफ्ते AEW के एपिसोड में अब रूसेव ने अपनी एंट्री मार ली। .@FlyinBrianJr is the best man?!Watch #AEWDynamite NOW on @TNTDrama or https://t.co/GdI7QAsxEP for our International fans. #AEWonTNT @AEWonTNT pic.twitter.com/KLYKFYzJvv— All Elite Wrestling (@AEWrestling) September 10, 2020AEW के शो में किप सेबियन और पीनलोप फॉर्ड ने रिंग में एंट्री की और "बेस्ट मैन" के बारे में बात की। इसके बाद पूर्व WWE सुपरस्टार रुसेव ने एंट्री की। उन्होंने बताया कि उनका नाम मीरो है। साथ ही वो "बेस्ट मैन" है। मीरो ने यहां पर WWE को लेकर भी बात की और निशाना साधा। जब रूसेव को WWE से रिलीज किया गया था तब कई फैंस इस बात को लेकर नाराज थे। रूसेव के AEW में डेब्यू के बाद भी फैंस WWE को लेकर काफी गुस्सा हैं।WWE फैंस ने हमेशा रूसेव का समर्थन किया। रिंग में रूसेव ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। काफी पुराने रेसलर वो यहां के रहे हैं। रिंग में बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ उन्होंने फाइट की है। इसके बावजूद उन्हें काफी ईनाम नहीं मिला। रूसेव डे के नाम से वो बहुत प्रसिद्ध हुए। इस समय फैंस को लग रहा था कि उन्हें पुश दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रूसेव डे को ही खत्म कर दिया गया। WWE को ये खबर सुनकर काफी झटका लगा होगा। क्योंकि बहुत से ऐसे WWE सुपरस्टार हैं जिन्हें पुश नहीं मिला और वो AEW में चले गए है। ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो WWE को द हर्ट बिजनेस के साथ जरूर करनी चाहिए