'मॉन्स्टर Roman Reigns को आपने...'- WWE Raw में Seth Rollins की उड़ी धज्जियां, लगा गंभीर आरोप

WWE
WWE Raw में हुआ तगड़ा सैगमेंट (Photo: WWE.com)

Sami Zayn Befitting Reply Seth Rollins: WWE Raw में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक (CM Punk) का इस हफ्ते आमना-सामना हुआ। चीजें इस बार फिजिकल हो गईं और पंक ने अपने WrestleMania ड्रीम को लेकर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि Royal Rumble और Elimination Chamber से वहां पहुंचा जा सकता है। सीएम की बातें सैथ को अच्छी नहीं लगीं। उन्होंने सैगमेट में दखलअंदाजी की। दोनों के बीच छोटा सा ब्रॉल हुआ। सैमी ज़ेन और जे उसो ने आकर मामले को संभाला। इसके बाद सैमी और सैथ ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

Ad

सैथ रॉलिंस ने बीते एक साल में हुई कई चीजों के बारे में अपनी बात रखी। पंक ने रोमन रेंस का साथ दिया और इस पर भी वो गुस्सा थे। रॉलिंस का गुस्सा धीरे-धीरे बढ़ रहा था और फिर उन्होंने पंक को धराशाई करने की बात कह दी। पंक ने कहा कि उनकी अब सैथ के ऊपर कोई दिलचस्पी नहीं है। रॉलिंस ने पंक को धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच ब्रॉल हुआ। सही मौके पर सैमी ज़ेन और जे उसो ने आकर दोनों को रोका।

सैगमेंट यहीं खत्म नहीं हुआ। सैमी ज़ेन और सैथ रॉलिंस के बीच फिर बात हुई। सैथ ने कहा कि सैमी ने उन्हें धोखा दिया। सैमी ने कहा कि वो पंक को नहीं बल्कि रॉलिंस को अपनी टीम में चाहते थे। रॉलिंस ने इसके बाद बड़ी बात कहते हुए रोमन को मॉन्स्टर कह दिया। सैमी ने भी तगड़ा जवाब देते हुए कहा कि रॉलिंस ने ही मॉन्स्टर रेंस को पैदा किया है। उन्होंने कहा कि दस साल पहले रॉलिंस द्वारा दिए गए धोखे से ये हुआ। सैमी ने रॉलिंस के ऊपर खतरनाक आरोप लगाया। इसके बाद दोनों ने मुकाबले के लिए हामी भरी।

Ad

पंक और रॉलिंस की राइवलरी अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। WWE SummerSlam 2024 के बाद मामला ज्यादा गड़बड़ा गया था। पंक का वहां पर ड्रू मैकइंटायर के साथ मैच हुआ था। मुकाबले में गेस्ट रेफरी की भूमिका रॉलिंस ने निभाई थी। मैच के दौरान पंक ने सैथ को GTS लगा दिया था। Bad Blood 2024 के बाद भी Raw के एपिसोड में स्टेज एरिया पर दोनों का आमना-सामना हुआ था।

क्या WWE WrestleMania 41 में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच होगा मैच?

WrestleMania 41 के ऊपर अब सभी का ध्यान जा रहा है। वहां पर सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच मुकाबले की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। नाईट 1 के मेन इवेंट में दोनों के बीच धमाकेदार मैच हो सकता है। इन दोनों के बीच होने वाली टक्कर का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंक और सैथ की राइवलरी अब शुरू हो चुकी है। WWE की बुकिंग पर भी सभी का ध्यान होगा। देखना होगा कि इनकी फ्यूड को आगे किस अंदाज में बढ़ाया जाएगा। आने वाले कुछ हफ्ते अब बहुत महत्वपूर्ण होंगे। पंक और रॉलिंस को फिर से आमना-सामना हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर गहमागहमी बढ़ जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications