"मैं वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा"- WWE Raw में खतरनाक हमला होने के बाद फेमस स्टार ने तोड़ी चुप्पी, भरी हुंकार

Ujjaval
सैथ रॉलिंस, सैमी ज़ेन पर हमला करते हुए (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस, सैमी ज़ेन पर हमला करते हुए (Photo: WWE.com)

Sami Zayn Breaks Silence: WWE Raw के हालिया एपिसोड में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) की हालत खराब हो गई। ब्रॉन ब्रेकर और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने उनपर अटैक किया। यह देखकर फैंस एकदम निराश हो गए थे। कई लोगों को लगा था कि सैमी एक्शन से दूर हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है। सैमी ने अब अटैक के बाद चुप्पी तोड़ते हुए हुंकार भरी है।

Ad

सैमी ज़ेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाला। इसी बीच उन्होंने फैंस को खास मैसेज देते हुए बताया कि वो अपने सामने आने वाली सभी मुश्किलों को पार करेंगे। इसी बीच उन्होंने क्लियर कर दिया कि वो कहीं नहीं जाने वाले हैं और भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल होंगे। सैमी ज़ेन ने कहा,

"हां, मेरे पीछे काफी बड़ा लक्ष्य है। सिर्फ यह जान लीजिए कि आप जो चीजें मेरे सामने लाएंगे, मैं उन्हें पीछे हटा दूंगा। मैं कहीं नहीं जा रहा। मैं वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा।"

आप नीचे सैमी ज़ेन की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE Raw में सैमी ज़ेन ने बड़ा ऑफर ठुकराया

सैमी ज़ेन अपने WWE करियर में कभी भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं और कई फैंस यह जानकर हैरान रह गए होंगे। सैथ रॉलिंस ने पॉल हेमन और ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर नए दौर की शुरुआत कर दी है। सैमी ज़ेन ने Raw के हालिया एपिसोड में सैथ को समझाने का प्रयास किया कि वो गलत राह पर हैं। सैथ ने इसी बीच सैमी से दोस्ती के बारे में बात की और उन्हें चीजों से दूर रहने के लिए कहा। उन्हें ज़ेन को ब्रांड बदलने का ऑफर दिया। बैकस्टेज पॉल हेमन ने सैमी ज़ेन से मुलाकात की।

इसी बीच हेमन ने सैमी को SmackDown का हिस्सा बनने का ऑफर दिया और कहा कि बदले में उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल मैच मिलेगा। सैमी को अपना सपना पूरा करने के लिए सीधा मौका मिल रहा था। सैथ ने बाद में रिंग में आकर ज़ेन से जवाब की मांग की। सैमी ने इंकार कर दिया। बाद में ब्रॉन ब्रेकर से ज़ेन का मैच हुआ। इसमें सैमी का हाल बेहाल हो गया और रेफरी स्टॉपेज से वो हार गए। बाद में सैथ ने भी ज़ेन पर अटैक किया।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications