करीब छह महीनों बाद सैमी जेन ने अपने पहला पीपीवी मैच लड़ा। WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में सैमी जेन का मुकाबला जैफ हार्डी और एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था। ये ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ये मैच हुआ। इस मैच में सैमी जेन ने जीत हासिल की थी और वो नए WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए हैं। सैमी जेन, एजे स्टाइल्स और जैफ हार्डी के बीच जो मैच हुआ वो WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में सबसे बेस्ट मैच था। सैमी जेन को वापसी के बाद काफी अच्छा मोमेंटम मिला। क्लैश ऑफ चैंपियंस से पहले रिंग में सैमी जेन ने अपनी ऊर्जा भी अच्छे से प्रकट की थी। सैमी जेन ने बीच में ब्रेक ले लिया था इस वजह से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को WWE ने उनसे ले लिया था। सभी सोच रहे थे कि उन्हें अब पुश नहीं दिया जाएगा लेकिन कंपनी ने उन्हें फिर से टाइटल दे दिया है। ये भी पढ़ें: जॉन सीना की होगी वापसी, WWE में होने वाला है रोमन रेंस और द रॉक का ब्लॉकबस्टर मैच?WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने कही बड़ी बातसैमी जेन ने इस ट्रिपल थ्रेट मैच को बेस्ट बताया। सैमी जेन ने कहा कि पिछले 3-4 साल में मेरा WWE में सबसे बेस्ट मैच था।Maybe I’m still riding high due to not having wrestled much in a while, but I think the 3-way ladder match against Jeff Hardy and AJ Styles from #ClashOfChampions2020 this past Sunday might be my favorite televised match I’ve had in about 3-4 years.— Sami Zayn (@SamiZayn) October 1, 2020हालांकि 2017 से 2020 में बहुत ही अच्छे मैच लड़े हैं। सैमी जेन ने क्लैश ऑफ चैंपियंस में हुआ सबसे बेस्ट मैच बताया। इससे पहले भी रिंग में वो कमाल कर चुके हैं। सैमी जेन बहुत ही शानदार परफॉर्मर हैं। हील कैरेक्टर सैमी जेन ने हमेशा से शानदार तरीके से निभाया है। फैंस पहले से इस बात को कहते हैं कि सैमी जेन को हमेशा पुश दिया जाना चाहिेए। WWE ने उन्हें पुश नहीं दिया लेकिन अब लगातार उन्हें पुश दिया है। सैमी जेन भी इसका फायदा उठा रहे हैं। सैमी जेन ने साल 2016 में मेन रोस्टर ज्वाइन किया था। शुरूआत में बेबीफेस के तौर पर सैमी जेन आए थे। बेबीफेस के रूप में सैमी जेन को ज्यादा सफलता नहीं मिली हैं। लेकिन जब से वो हील किरदार में आए हैं तब से वो शानदार हो गए हैं। जब भी वो रिंग में आते हैं तो कुछ ना कुछ नया जरूर करते हैं। सैमी जेन अभी वापसी के बाद भी एकदम नया किरदार निभाया है। फैंस इस चीज को बहुत पसंद कर रहे हैं। फिलहाल अब वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। ये भी पढ़ें: WWE Hell In a Cell के मेन इवेंट में दोस्त से दुश्मन बने सुपरस्टार्स के बीच चैंपियनशिप के लिए हो सकता है खतरनाक मैच