"अगर चीजें मेरे हाथ में होती तो फिर Hell in a Cell में रोमन रेंस की हार होती और जे उसो चैंपियन बन जाते"

Enter caption

रोमन रेंस और सैमी जेन बहुत टाइम से WWE टीवी पर नहीं थे। लेकिन अब दोनों स्मैकडाउन में वापस आ गए है। दोनों ने कमाल का काम किया है। रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन हैं तो वहीं सैमी जेन इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। सैमी जेन ने इस बार अब रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ad

ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

सैमी जेन और रोमन रेंस दोनों को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया गया है। दोनों अलग-अलग तरह से काफी मजेदार फ्यूड में शामिल हैं। रोमन रेंस की फ्यूड जे उसो के साथ चल रही है। दोनों के बीच क्लैश ऑफ चैंपियंस में मुकाबला हुआ था। जे उसो की यहां हार हुई थी। अब दोनों के बीच हैल इन ए सैल में भी मुकाबला होगा। इस मैच को भी शानदार तरीके से बिल्ड किया गया है।

रोमन रेंस और जे उसो के लेकर बड़ा बयान

सैमी जेन ने हाल ही में जे उसो और रोमन रेंस के बीच चल रही फ्यूड को लेकर बात की। साथ ही ये बताया कि हैल इऩ ए सैल में रोमन रेंस और जे उसो के मैच को कैसे बुक किया जा सकता है।Metro को हाल ही में सैमी जेन ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने कहा कि वो जे उसो और रोमन रेंस की फ्यूड का मजा ले रहे हैं। सैमी जेन ने इस फ्यूड को चौंकाने वाला कहा। साथ ही कहा कि हैल इन ए सैल में रोमन रेंस की हार होनी चाहिए और जे उसो को टाइटल जीतना चाहिए। सैमी जेन ने कहा,

मेरे हिसाब से ये परफेक्ट है। अगर जे उसो टाइटल जीत जाते तो मुझे और मजा आता। अगर चीजें मेरे हाथ में होती तो फिर हैल इन ए सैल में जे उसो चैंपियन बन जाते। रोमन रेंस को इस पीपीवी में हार के लिए बुक करता। इसमें सबसे खास बात ये है कि रेसलिंग में कुछ सरप्राइज मिलता है तो ये सबसे खूबसूरत चीज होती है। अगर दो हफ्ते आपको बता दिया जाए कि अगले पीपीवी के मेन इवेंट में रोमन रेंस और जे उसो का मैच होगा तो आप इस बात की फिर उम्मीद नहीं करते। लेकिन हमेशा आप इंतजार में रहते हैं। और ये सब रियल होते जाता है। इससे स्टोरीलाइन भी खास होती है।

रोमन रेंस के साथ इस समय जे उसो की शानदार फ्यूड चल रही है। आई क्विट मैच हैल ऩ ए सैल में इन दोनों के बीच होगा। और इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हेै। खुद सैमी जेन चाहते हैं कि रोमन रेंस की यहां हार होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: WWE के मौजूदा बड़े चैंपियन की जबड़े की हुई सर्जरी, जल्द छोड़ना पड़ सकता है टाइटल?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications