"WWE में विंस मैकमैहन जो भी चाहते हैं वो मैं करने के लिए हमेशा तैयार हूं"

Enter caption

WWE सुपरस्टार्स के साथ विंस मैकमैहन का मिक्स रिलेशन रहता है। कई WWE सुपरस्टार्स का क्लोज रिलेशन उनके साथ रहता है। कई सुपरस्टार्स का रिश्ता उनके साथ अच्छा नहीं रहता है। WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स का रिलेशन उनके साथ अच्छा और उनके ऊपर उन्हें बहुत भरोसा है।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में कई देशों के सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा: रोमन रेंस समेत आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स किस देश के हैं?

WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स ने कही बड़ी बात

हाल ही में Bleacher Report को साशा बैंक्स ने अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में सुपरस्टार द बॉस ने कहा कि विंस मैकमैहन WWE में जो भी उन्हें कहेंगे वो करने को तैयार है। साशा बैंक्स ने कहा,

विंस जो भी चाहते हैं वो मैं करने के लिए तैयार हूं। जो भी वो मुझे देते हैं मैं उसे पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करती हूं। मैं स्टोरीलाइन लेती हूं और कहती हूं कि मैं ये करूंगी। और जो भी मैंने किया है वो आप सभी के सामने हैं। हम सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हैैं। हमारी रेटिंग सबसे ज्यादा है। विंस क्रिएटर है और मैं काम करती हूं। विंस जो चाहते हैं वो मुझसे कहते हैं और मैं मैजिक क्रिएट करती हूं।

साशा बैंक्स WWE की बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं। विंस मैकमैहन के साथ उनका रिश्ता काफी अच्छा है। विंस मैकमैहन के लिए कई बार साशा बैंक्स कई बातें बोल चुकी हैं। हमेशा उनके साथ उनका रिश्ता अच्छा रहा है। सोशल मीडिया पर भी कई बार विंस मैकमैहन को धन्यवाद साशा बैंक्स कह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने की अपने दुश्मन की बेइज्जती, WWE दिग्गज की चौंकाने वाली हार

साशा बैंक्स इस समय स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन हैं। हैल इन ए सैल में बेली को हराकर साशा बैंक्स ने विमेंस चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके बाद स्मैकडाउन में रीमैच हुआ था और बेली को तब भी उन्होंने हरा दिया था। अभी कार्मेला के साथ साशा बैंक्स की फ्यूड शुरू होने वाली है। फिलहाल साशा बैंक्स का सर्वाइवर सीरीज में असुका के साथ चैंपियन VS चैंपियन मैच होने वाला है। ये मैच शानदार होने वाला है।

साशा बैंक्स इस समय विमेंस डिवीजन में सबसे टॉप पर हैं। लगातार उन्हें पुश मिल रहा है। और इसका फायदा साशा बैंक्स उठा रही हैं। फैंस भी उनके पूरी तरह सपोर्ट में है। फिलहाल उनका ध्यान सर्वाइवर सीरीज पर हैं।

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत करने वाला WWE दिग्गज नए लुक में जल्द होगी वापसी, रोमन रेंस के ऊपर करेगा खतरनाक अटैक?