स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी अच्छा रहा। इस एपिसोड में साशा बैंक्स (Sasha Banks) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने टीम बनाकर नटालिया (Natalya) और टमीना (Tamina) का सामना किया था। लग रहा था कि साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर को जीत मिल जाएगी। इसके बावजूद WWE ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया। साथ ही अगले हफ्ते साशा बैंक्स का एक बड़ा मैच तय हुआ है। SmackDown में साशा बैंक्स और नाया जैक्स के बीच होगा मैचसाशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच WrestleMania 37 में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इसके बावजूद दोनों ही सुपरस्टार्स अभी साथ मिलकर टैग टीम में काम कर रही हैं। साथ ही वो नाया जैक्स और शायना बैजलर के साथ विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में है। Next week on #SmackDown!👊 @EdgeRatedR battles Jey @WWEUsos to see who becomes the Special Enforcer at #WWEFastlane🏆 @SashaBanksWWE defends the gold against @NiaJaxWWE... and MORE! pic.twitter.com/UztsHpPuzN— WWE (@WWE) March 13, 2021ये भी पढ़ें;- SmackDown में रोमन रेंस के ऊपर हुए अटैक और दिग्गज की वापसी के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़अगले हफ्ते के लिए साशा बैंक्स और नाया जैक्स के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच की घोषणा हो गई हैं। इस मैच में कुछ भी बड़ा हो सकता है। रोमन रेंस की कजिन नाया जैक्स के पास चैंपियन बनने का मौका होगा। उनके इस मैच को हाइप करने के लिए SmackDown में साशा और ब्लेयर ने नटालिया और टमीना का सामना किया। मैच के दौरान नाया जैक्स और शायना बैजलर कमेंट्री पर थीं। मैच के अंतिम समय में रेजिनल्ड की इंटरफेरेंस हुई और उन्होंने रेफरी का ध्यान भटकाया। इसके चलते टमीना ने फायदा उठाया। साथ ही ब्लेयर को पिन करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की। नटालिया और टमीना के लिए ये जीत सही मायने में काफी बड़ी और अहम रही है। Lookin' good, @ReginaldWWE!#SmackDown @NiaJaxWWE @QoSBaszler pic.twitter.com/hAoquYVVu1— WWE (@WWE) March 13, 2021ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE: 12 मार्च 2021 इससे उन्हें भविष्य में जरूर ही फायदा होगा। खैर, साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर की हार होने से फैंस बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए थे। नाया जैक्स और रेजिनल्ड की जोड़ी भी काफी अजीब रही है। इस मैच से पहले साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर को KO शो का हिस्सा बनाया गया था। मैच में ब्लेयर का पिन होना शॉकिंग था। बियांका ब्लेयर भी खुद इस चीज़ से निराश नजर आ रही थीं। देखा जाए तो WWE उनकी दुश्मनी को बेहतर दिखने की कोशिश कर रहा है। इसके बावजूद कोई भी साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर को इस समय हारते हुए नहीं देखना चाहता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।