Sanga Revealed WWE Real or Fake: WWE में मौजूदा समय में एक भी भारतीय रेसलर मौजूद नहीं है। हालांकि, कई महीने पहले तक वीर महान (Veer Mahaan) और सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) नाम के दो भारतीय सुपरस्टार्स WWE का हिस्सा हुआ करते थे। इन दोनों को भारतीय मूल के रेसलर जिंदर महल के साथ अप्रैल 2024 में रिलीज कर दिया गया था। सौरव गुर्जर हाल ही में The Rich Show नाम के पॉडकास्ट का हिस्सा बनें। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विषयों पर बात की। साथ ही, भारतीय सुपरस्टार ने इस चीज की सच्चाई बताई कि WWE असली होती है या नकली।यही नहीं, उन्होंने साथी रेसलर शैंकी को लेकर बड़ा खुलासा किया। गुर्जर रेसलर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। वो महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा सौरव गुर्जर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में भी खास रोल में दिखाई दिए थे। सौरव गुर्जर ने WWE में सालों तक काम किया था इसलिए उन्हें बैकस्टेज से जुड़ी चीजों की भी अच्छी जानकारी है। होस्ट ने The Rich Show पॉडकास्ट पर सौरव से WWE के रियल या फेक होने की सच्चाई के बारे में पूछा। सौरव ने इसका जवाब देते हुए कहा,"मैं इस प्रश्न का जवाब देकर थक चुका हूं। WWE स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का मिक्स है। यहां पर दो रेसलर्स की लड़ाई की कहानी क्रिएट की जाती है। हार और जीत पहले से ही तय होती है। आप जो मूव देख रहे हैं, मैंने किसी शख्स को लिफ्ट किया, मेरी हाईट 6 फुट 8 इंच है। मैंने किसी को उठाया, अगर किसी बंदे को 8 फुट से गिरा रहा हूं तो उन्हें लैंड करने के बाद चोट लगती है। हमें यह सिखाया जाता है कि जब आप लैंड कर रहे हैं तो खुद को कैसे बचाए। इसके बाद भी इंजरी होती है। मेरे साथी रेसलर शैंकी सिंह को स्टील चेयर से पिटाई के बाद पीठ में टांके भी आए थे। उनकी एल्बो में भी चोट आई थी और 3 साल बाद भी उनके एल्बो में प्रॉब्लम है। यह गलती से हुआ था।" View this post on Instagram Instagram PostWWE में सांगा उर्फ सौरव गुर्जर का करियर कैसा रहा था?6 फुट 8 इंच लंबे सांगा में WWE का अगला मॉन्स्टर बनने की क्षमता थी। हालांकि, कंपनी की तरफ से उन्हें कभी भी बड़ा पुश नहीं दिया गया। यही नहीं, सौरव गुर्जर WWE में अपने अधिकतर बड़े मैच हार गए थे। इसके अलावा वो इस रेसलिंग कंपनी में एक भी टाइटल नहीं जीत पाए थे। View this post on Instagram Instagram Post