सैथ रॉलिंस द्वारा 2019 में सभी पीपीवी में किए गए प्रदर्शन पर एक नजर 

Enter caption

पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस के लिए साल 2019 काफी शानदार रहा हैं। इस साल की शुरूआत में ही सैथ रॉलिंस ने रॉयल रंबल जीता और इसके बाद रेसलमेनिया में लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन अपने नाम की। दो बार वो इस साल लैसनर को हरा चुके हैं। इस साल के ही अंत में उन्होंने हील टर्न भी अपना लिया है।

Ad

ये भी पढ़ें:- साल 2019 के 12 सबसे यादगार पल जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे

आइए जानते हैं सैथ रॉलिंस ने 2019 में हुए पीपीवी में कैसा प्रदर्शन किया:

रॉयल रंबल- 30 सुपरस्टार्स के बीच हुए इस मैच में अंत में ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैथ रॉलिंस बचे थे। सैथ रॉलिंस ने स्ट्रोमैन को एलिमिनेट कर रॉयल रंबल अपने नाम कर लिया।

फास्टलेन- द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज) ने बैरन कॉर्बिन, बॉबी लैश्ले और मैकइंटायर को हराया।

रेसलमेेनिया 35- सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की।

मनी इन द बैंक- एजे स्टाइल्स केे खिलाफ सैथ रॉलिंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की।

सुपर शोडाउन - सैथ ऱॉलिंस ने बैरन कॉर्बिन के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की।

स्टॉम्पिंग ग्राउंड- सैथ रॉलिंस ने बैरन कॉर्बिन के खिलाफ फिर से यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की।

एक्सट्रीम रूल्स- सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने बैरन कॉर्बिन और लेसी इवांस को हराया। इसमें यूनिवर्सल चैंपियनशिप और रॉ विमेंस चैंपियनशिप दांव पर थी। मैच सैथ और बैकी ने जीत लिया। लेकिन इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने सैथ के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन कर यूनिवर्सल चैंपियनशिप उनसे छीन ली।

समरस्लैम- सैथ ऱॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर एक बार फिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की।

क्लैश ऑफ चैंपियंस - सैथ रॉलिंस ने स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की।

हैल इन ए सैल- सैथ रॉलिंस और फीन्ड के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ। लेकिन इस मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला।

क्राउन ज्वेल- फीन्ड ने सैथ ऱॉलिंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की।

सर्वाइवर सीरीज- टीम स्मैकडाउन ने रॉ और NXT को हराया। टीम रॉ के कप्तान सैथ रॉलिंस थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications