सैथ रॉलिंस इस समय WWE के सबसे बड़े रैसलर्स में से एक बन चुके हैं। उन्होंने साल 2010 में WWE के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। कुछ समय बाद उन्हें NXT में भेज दिया गया जहाँ पर वह पहले NXT चैंपियन भी बने थे। इसके बाद साल 2012 में सैथ रॉलिंस ने डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस के साथ मिलकर मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था और अगले 2 सालों तक कंपनी में राज किया।
साल 2014 में सैथ रॉलिंस ने इस ग्रुप को तोड़ दिया था और इसके बाद से ही इस ग्रुप के तीनों मेंबर्स का करियर अच्छा बनता गया। तीनों रैसलर्स पूर्व WWE चैंपियन और ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी रहे चुके हैं।
हाल ही में रॉलिंस E&C पॉडकास्ट में गए थे और यहाँ पर उन्होंने काफी चीज़ों के बारे में बातें की थी। रॉलिंस ने एक किससे के बारे में भी बताया जब वह लगभग WWE छोड़ने के लिए तैयार हो गए थे।
दरअसल, 2014 में स्मैकडाउन के एक एपिसोड में सैथ रॉलिंस का सामना कोफ़ी किंग्स्टन के होने वाला था। विंस मैकमैहन चाहते थे कि रॉलिंस मैच में तुरंती किंग्स्टन को हरा दे लेकिन किंग्स्टन और रॉलिंस काफी अच्छे दोस्त थे और इस कारण रॉलिंस ने ऐसा करने से मना कर दिया था।
इसके बाद मैकमैहन ने रॉलिंस को बताया कि अगर उन्हें मैकमैहन का टॉप सुपरस्टार बनना है तो ऐसा नहीं चलेगा।
शुरुआत में रॉलिंस को मैकमैहन की बात समझ नई आई थी लेकिन फिर माइकल हेज द्वारा समझने पर रॉलिंस को सारी बात समझ आई। इसके बाद रॉलिंस को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई और उस समय में WWE तक छोड़ने को राजी हो गए थे।
हालाँकि, उन्होंने अपने आप को संभाला और वही किया जो मैकमैहन चाहते थे और अब इतने सालों बाद वह कंपनी के सबसे जरूरी सुपरस्टार्स की गिनती में आते हैं।