डीन एंब्रोज द्वारा रैने यंग की प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद WWE सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई

पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज ने AEW के शो में बड़ा ऐलान इस बार किया। डीन एंब्रोज ने कहा कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं, रैने यंग प्रेग्नेंट हैं। AEW और WWE फैंस के लिए इस समय की ये सबसे बड़ी खबर हो गई है।

Ad

यह भी पढ़ें: 6 सुपरस्टार्स जिन्होंने Survivor Series में डेब्यू करते हुए अपने करियर की शुरुआत की

पूर्व WWE चैंपियन को मिली बधाई

टोनी खान ने भी इस खबर को कंफर्म किया और बधाई दी। रैने यंग ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर सभी को बताया। रेसलिंग की दुनिया के कई दिग्गजों ने इस बार पर बधाई दी है। पूर्व WWE चैंपियन को सभी ने बधाई का संदेश दिया। इसमें सबसे पहला नाम सैथ ऱॉलिंस का है। सैथ रॉलिंस ने ही सबसे पहले प्रतिक्रिया दी।

कई WWE सुपरस्टार्स ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

Enter caption
Enter caption
Enter caption
Enter caption
Enter caption
Enter caption
Enter caption

डीन एंब्रोज और रैने यंग का WWE में भी बहुत बड़ा नाम रहा है। शील्ड के साथ डीन एंब्रोज ने यहां डेब्यू किया था और इसके बाद कई बार वो चैंपियन बने। हालांकि कुछ साल पहले वो AEW में चले गए और उनका वहां जॉन मोक्सली नाम है। रैने यंग लगातार WWE में काम कर रही थी। कमेंट्री की भूमिका में भी नजर आ गईँ थी। लेकिन कुछ समय पहले WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था। उनके रिलीज होने पर फैंस ने काफी बवाल किया था।

Ad

खैर सभी फैंस अब इन दोनों के इस खुशी के लिए बधाई दे रहे हैं। दोनों इस खुशी का इंतजार काफी समय से कर रहे थे। अब ऐसा लग रहा था कि रैने यंग किसी अन्य कंपनी में जाएंगी लेकिन फिलहाल अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। वहीं जॉन मोक्सली AEW चैंपियन है और उनका ये चैंपियनशिप रन शानदार चल रहा है। अब फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जिस दिन इन दोनों के यहां नन्हा मेहमान आएगा।

यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series 2020 मैच कार्ड: रोमन रेंस को मिला नया प्रतिद्वंदी

वैसे डीन एंब्रोज को सबसे पहले बधाई देने वाले उनके दोस्त सैथ रॉलिंस रहे। सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और डीन एंब्रोज ने साथ में बहुत काम किया है। इनकी दोस्ती बहुत अच्छी है। रैने यंग के भी WWE विमेंस डिवीजन में बहुत अच्छे दोस्त हैं। सभी ने उन्हें इस बात पर अपनी तरफ से बधाई दी है। सभी लोग ने अलग-अलग प्रकार से और अलग-अलग अंदाज में बधाई दी है।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में कई देशों के सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा: रोमन रेंस समेत आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स किस देश के हैं?

Quick Links

Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications